अब डॉक्टर बनने के लिए हर मेडिकल छात्र को पास करनी होगी NEXT परीक्षा

अगर आपको भी लगता है कि सिर्फ MBBS का कोर्स करने के बाद आप डॉक्टर बन सकते हैं तो आपको बता दें कि अब इसके अलावा NEXT परीक्षा भी पास करना जरूरी होगा।

नई दिल्ली। अब डॉक्टर बनने के लिए सिर्फ एमबीबीएस की परीक्षा पास कर लेना ही काफी नहीं होगा। कोई भी मेडिकल का छात्र सिर्फ 5 साल 6 महीने का एमबीबीएस कोर्स पूरा करके की डॉक्टरी की प्रैक्टिस शुरू नहीं कर सकेगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल क्षेत्र में एक नया कानून बनाने का फैसला किया है। इसके तहत स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंडियन मेडिकल काउंसिल अमेंडमेंट बिल भी तैयार कर लिया है। इस बिल के तहत मेडिकल छात्रों को एक कॉमन टेस्ट पास करना होगा, तभी वह एक डॉक्टर की तरह प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं।

doctor अब डॉक्टर पास करने के लिए हर मेडिकल छात्र को पास करनी होगी NEXT परीक्षा
ये भी पढ़ें- बनारस में जब भी भगवान को लगती हैं ठंड तो ओढ़ लेते हैं रजाई और कंबल

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस टेस्ट का नाम नेशनल एक्जिट टेस्ट (NEXT) रखा है। माना जा रहा है कि इससे एजुकेशन का स्तर और भी अधिक बेहतर होगा। एक अधिकारी के मुताबिक यह टेस्ट तीन टेस्ट के बराबर होगा। इसमें पोस्टग्रेजुएट में एडमिशन के लिए होने वाला NEET, सेंट्रल हेल्थ सर्विसेज और फॉरेन ग्रेजुएट मेडिकल एग्जामिनेशन के एग्जाम शामिल हैं। अलग-अलग कॉलेज के छात्रों ने NEXT परीक्षा में जैसा प्रदर्शन किया होगा, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। अगर किसी कॉलेज के 90 फीसदी छात्र इस परीक्षा को पास करने में सफल हो जाते हैं तो यह बात खुद ही साफ हो जाएगी कि वह कॉलेज बहुत अच्छा है। इस स्थिति में छात्रों को अपनी पसंद का कॉलेज चुनने में भी दिक्कत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें- आयकर विभाग के अनुसार बैंकों में जमा हुए करीब 4 लाख करोड़ रुपय हैं संदिग्ध
यह भी माना जा रहा है कि इससे शिक्षा में एक स्टैंडर्ड आएगा। यूं तो कॉलेज का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर देखकर लोग उनकी ओर खिंचे चले जाते हैं, लेकिन इस परीक्षा के बाद हर कॉलेज की असलियत सबके सामने होगी। ऐसे में हर कॉलेज को अपनी शाख बचाए रखने के लिए अच्छी पढ़ाई की व्यवस्था करानी ही होगी, जिससे शिक्षा के स्तर में बढ़ोत्तरी होगी और अच्छे डॉक्टर इस देश को मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+