ममता बनर्जी के एक और सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी ने किया सस्पेंड, ये रही वजह
कोलकाता। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को एक दिन में दो बड़े झटके लगे। पहले सांसद सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने बोलापुर से सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा है कि अनुपम हाजरा को ऐसी गतिविधियों में पाया गया है जो पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खाती है। इसलिए पार्टी ने उन्हें सस्पेंड करने का फैसला किया है।

बता दें कि हाजरा पश्चिम बंगला के शांति नेकतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बोलापुर से चुनाव लड़ा और सांसद बन गए। लेकिन अब पार्टी ने उन्हें निलंबति करने का फैसला किया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ममता बनर्जी के लिए यह किसी दोहरे झटके से कम नहीं है।
सौमित्र खान दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता मुकुल रॉय की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। सौमित्र खान ने बुधवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। सौमित्र ने कहा था कि वे पीएम मोदी के साथ काम करना चाहते हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी के शकील अंसारी सहित सैकड़ों अल्पसंख्यक नेता कांग्रेस में शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी को झटका, TMC सांसद सौमित्र खान भाजपा में शामिल












Click it and Unblock the Notifications