ममता बनर्जी को झटका, TMC सांसद सौमित्र खान भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। सांसद सौमित्र खान टीएमसी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सौमित्र खान दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता मुकुल रॉय की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। पिछले दिनों फिल्म अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने भी भाजपा का दामन थामा था।

पश्चिम बंगाल में नेताओं का बीजेपी में शामिल होना जारी है। मौसमी चटर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद बीजेपी में शामिल हो गए है, जिसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए झटका माना जा रहा है। बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा कि टीएमसी के 5 और सांसद उनके संपर्क हैं और वे भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सौमित्र खान ने बुधवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।
सौमित्र ने कहा था कि वे पीएम मोदी के साथ काम करना चाहते हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी के शकील अंसारी सहित सैकड़ों अल्पसंख्यक नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। शकील अंसारी ने कहा था कि टीएमसी में कोई लोकतंत्र नहीं बचा है। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के कारण टीएमसी की मुश्किलें बढ़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications