'उम्मीद है कुछ लोग पढ़ सकते हैं', जानिए TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने क्यों की कुणाल कामरा की तारीफ
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की विश्व हिंदू परिषद (VHP) को तीखी प्रतिक्रिया देने के लिए तारीफ की है।
नई दिल्ली, 12 सितंबर: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की विश्व हिंदू परिषद (VHP) को तीखी प्रतिक्रिया देने के लिए तारीफ की है। VHP ने गुरुग्राम में होने वाले कुणाल कामरा के कॉमेडियन शो को रद्द करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद कॉमेडियन ने विहिप पर तीखा हमला किया है। उन्होंने विहिप को खुला पत्र लिखते हुए हिंदू संस्कृति का अपमान करने वाला कोई वीडियो दिखाने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह केवल सरकार पर कटाक्ष करता है।
Recommended Video

'हिंदू चीज कहां से आई?'
उन्होंने कहा कि इसमें हिंदू चीज कहां से आई? कामरा ने संगठन के नाम से विश्व को हटा दिया, कहा कि मुझे नहीं लगता कि दुनिया के हिंदुओं ने आपको अपने धर्म का ठेका दिया है। उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की निंदा करने के लिए विहिप को चुनौती दी और उन्हें 'गोडसे मुर्दाबाद' लिखकर भेज दिया।

'विहिप से बड़ा हिंदू बताया'
नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करने वाले कुणाल कामरा ने खुद को विहिप से 'बड़ा हिंदू' घोषित किया है। उन्होंने कहा कि हम डर और धमकियों के साए में नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि हम 'जय श्री सीता-राम' और 'जय राधा कृष्ण' का गर्व के साथ जाप करते हैं।

'गोडसे मुर्दाबाद लिखो'
अगर तुम सच में भारत के संतान हो तो 'गोडसे मुर्दाबाद' लिखो। यदि तुम ऐसा नहीं करते हो तो तुमको हिंदू विरोधी और आतंकवाद के समर्थक के रूप में माना जाएगा। मुझे मत बताओ कि तुम गोडसे को भगवान मानते हो? अगर यह सच है तो भविष्य में भी मेरे शो रद्द करवाते रहो। मुझे इस परीक्षा में तुमसे बड़ा हिंदू बनकर खुशी होगी।

विहिप को दी ये चुनौती
जो कुछ भी मैं करूंगा, मैं अपनी मेहनत की रोटी खाऊंगा क्योंकि मैं तुमसे बड़ा हिंदू हूं। कामरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। इस पर लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने कुणाल कामरा की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि गुड कुणाल.. उम्मीद है कि उनमें से कम से कम कुछ लोग पढ़ सकते हैं।

विहिप और बजरंग दल ने किया विरोध
बता दें कि 17 और 18 सितंबर को गुरुग्राम सेक्टर 29 में स्थित स्टूडियो एक्सओ बार में कामरा का शो होना था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शो रद्द करने की मांग की थी। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियो को ज्ञापन दिया गया था। हिन्दू दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने कहा कि यदि शो रद्द नहीं किया गया तो वे इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगे। इससे शहर में तनाव पैदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- कमेडियन कुणाल कामरा फर्जी वीडियो का मामला, NCPCR ने ट्विटर के संचार निदेशक को किया तलब












Click it and Unblock the Notifications