कमेडियन कुणाल कामरा फर्जी वीडियो का मामला, NCPCR ने ट्विटर के संचार निदेशक को किया तलब
नई दिल्ली, 17 मई। स्टैंड- अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा एक वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे पोस्ट करने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर इंडिया के संचार निदेशक को तलब किया है।

कॉमेडियन कुणाल कामरा पर जिस वीडियो के साथ छेड़छाड़ का आरोप है वो पीएम नरेंद्र मोदी की इस महीने जर्मनी यात्रा के दौरान उनके लिए एक लड़के के गाए गए देशभक्ति का गीत से जुड़ा है। मामले में ट्विटर इंडिया के संचार निदेशक को वीडियो से छेड़छाड़ करके पोस्ट करने के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट जमा नहीं करने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने तलब किया है।
बच्चे के पिता ने कामरा का लगाई थी फटकार
बच्चे के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने पर भारतीय मूल के बच्चे के पिता गणेश पॉल ने कामरा की जमकर क्लास लगाई थी। उन्होंने उनके भारतीय होने को चैलेंज किया था। वहीं एनसीपीसीआर भी इस मामले में कुणाल को आगार कर चुका है। ष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कहा था कि इस प्रकार राजनीतिक मामलों में बच्चे को प्रयोग करना गलत है। यह गैरकानूनी है और जुविनाइल एक्ट 2015 का उल्लंघन भी है।
कामरा ने वीडियो के साथ की थी छेड़छाड़
स्टैंट-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बच्चे द्वारा गाए गए गीत को महंगाई पर कटाक्ष वाले गाने 'महंगाई डायन खाए जात है' से बदल दिया था। जबकि बच्चे ने जर्मनी में पीएम मोदी के सामने 'जन्मभूमि भारत' गीत गया था।
NCPCR ने ट्विटर कम्युनिकेशंस इंडिया के निदेशक को भेजा नोटिस
एनसीआर ने पांच मई को कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आयोग ने अब ट्विटर कम्युनिकेशंस इंडिया के निदेशक को अब तक की गई कार्रवाई के विवरण के साथ बुधवार यानि 18 मई को पेश होने का नोटिस दिया है।












Click it and Unblock the Notifications