बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने शेयर किया टीएमसी सांसद का VIDEO, महिला विधायक का खींच रहे हैं गाल
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी ने मंगलवार को टीएमसी सांसद का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला विधायक के गाल खींचते देखा जा सकता है। वीडियो को ट्वीट करते हुए लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी सांसद की पहचान कल्याण बनर्जी के रूप में की।

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा "टीएमसी महिलाओं को सशक्त बना रही है, यह टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और महिला निवर्तमान बांकुरा विधायक हैं, जो टिकट न मिलने पर उदास थीं। लॉकेट चटर्जी ने आगे लिखा कि शर्म आनी चाहिए! आपको बता दें कि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है इसका दावा वनइंडिया नहीं करता है। हम आपको सिर्फ उसी की जानकारी दे रही है जो सोशल मीडिया पर है।
TMC ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सही आंकड़े नहीं दिए
लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनकी पार्टी के बंगाल को उसकी अपनी बेटी चाहिए अभियान को लेकर निशाना साधा और कहा कि अपराध के आंकड़ों में हेरफेर करने वाली सत्तारूढ़ पार्टी को ''अचानक बेटी के विषय का ध्यान आया है।''
चटर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो बलात्कार, छेड़खानी और तेजाब हमले की घटनाओं में ''पिछले 10 वर्षों में थोड़ी भी कमी नहीं आयी है।'' चटर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर एनसीआरबी को अपेक्षित आंकड़े उपलब्ध नहीं कराये। उन्होंने कहा, ''यही कारण है कि एजेंसी बंगाल पर एक व्यापक रिपोर्ट प्रकाशित नहीं कर सकी।''












Click it and Unblock the Notifications