Nusrat Jahan vs Nikhil Jain: नुसरत की नई पोस्ट हुई वायरल, कहा-'हर किसी को चाहिए ऐसी औरत...'

कोलकाता, 16 जून। मशहूर बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां इन दिनों अपनी टूटती शादी, प्रेग्ननेंसी और अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। अपने पारिवारिक मसले को छुपा कर रखने में असफल नुसरत ने उस वक्त लोगों को चौंका दिया, जिस वक्त उन्होंने ये कहा कि उनकी शादी ही मान्य नहीं हैं, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गई। उनके पति निखिल जैन ने शादी टूटने से लेकर शादी को अमान्य करार देने तक का सारा आरोप नुसरत जहां पर मढ़ दिया है, ऐसे में अब नुसरत जहां ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट लिखकर अपने आलोचकों को जवाब देने की कोशिश की है।

'जो बिना जज किए आपको सुने...'

'जो बिना जज किए आपको सुने...'

उन्होंने दो पोस्ट किए हैं, पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा है, कि 'जीवन में आपको ऐसे इंसान की जरूरत होती है, जो बिना जज किए आपको सुने और आप बिना झिझक के हर बात कह सकें।'

'हर किसी को मजबूत महिला की जरूरत होती है...'

'हर किसी को मजबूत महिला की जरूरत होती है...'

जबकि अपनी दूसरी पोस्ट में नुसरत ने लिखा है कि 'हर किसी को मजबूत महिला की जरूरत होती है लेकिन जब महिला खुद मजबूत हो जाती है तो लोग उसे कुछ ना कुछ कहने लगते हैं। लेकिन वो भूल जाते हैं कि मजबूत महिला की अपनी खूबी होती है, वो पहले भी नहीं सुनती थी और वो अब भी किसी की नहीं सुनती।'

नुसरत जहां की तस्वीर भी वायरल हुई

नुसरत जहां की तस्वीर भी वायरल हुई

नुसरत जहां शायद अपनी इस पोस्ट के जरिए उन आलोचकों को जवाब देने की कोशिश कर रही हैं, जो कि उन्हें ट्रोल कर रहे थे। हाल ही में नुसरत जहां की एक तस्वीर भी वायरल हुई हैं, जिसमें वो गर्भवती नजर आ रही हैं, हालांकि उन्होंने इस बारे में किसी से अभी तक कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके पति निखिल जैन ये साफ कर चुके हैं कि नुसरत के गर्भवती होने वाली बात से वो अंजान हैं और वो नवंबर 2020 से उनके साथ नहीं रह रहे हैं।

निखिल जैन ने नुसरत के लिए कही ये बात

निखिल जैन ने नुसरत के लिए कही ये बात

निखिल जैन ने नुसरत के सारे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि 'वो हमेशा चाहते थे कि वो अपनी शादी को रजिस्टर्ड करा दें लेकिन नुसरत ने टाल-मटौल की और उन्होंने नुसरत को उनके परिवार की मदद के लिए एक मोटी रकम दी थी, जिसको उन्होंने आज तक वापस नहीं किया।'

19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में हुई थी शादी

मालूम हो कि नुसरत ने 19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी। वो मुस्लिम हैं और निखिल जैन समाज से ताल्लुक रखते हैं। नुसरत का कहना है कि उनकी शादी तुर्की के काूनन के हिसाब से हुई थी, जिसे कि भारत में मान्यता ही नहीं मिली है और निखिल ने कभी भी उनकी शादी को रजिस्टर्ड नहीं करवाया। फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, मामला कोर्ट में भी पहुंच चुका है। फिलहाल नुसरत की इस पोस्ट पर अभी तक निखिल जैन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नुसरत की नई पोस्ट हुई वायरल, कहा-हर किसी को चाहिए ऐसी औरत..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+