आंध्र प्रदेश: तिरुपति बालाजी मंदिर में बदल गया दर्शन का तरीका, लगा फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम
Tirupati temple: आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर के एक अधिकारी ने कहा, "टीटीडी 1 मार्च से वैकुंठम 2 और एएमएस सिस्टम में प्रायोगिक आधार पर फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम पेश करने के लिए तैयार है।"

आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में अब एक मार्च से दर्शन करने का तरीका बदल गया है। भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में अब फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम लगाया जा रहा है। मंदिर सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम लगाया जा रहा है। अब 1 मार्च से भक्तों को फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से दर्शन और ठहरने की सुविधा दी जा सकती है। इसी की मदद से दर्शन और आवास आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। नई तकनीक का प्रयोग 'सर्व दर्शनम', टोकनलेस दर्शन, लड्डू वितरण, आवास आवंटन प्रणाली,जमा रिफंड और अन्य टीटीडी द्वारा किया जाएगा।
मंदिर के एक अधिकारी ने कहा, "टीटीडी 1 मार्च से वैकुंठम 2 और एएमएस सिस्टम में प्रायोगिक आधार पर फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम पेश करने के लिए तैयार है।" इस नई पहल के हिस्से के रूप में, टीटीडी के मुख्य सतर्कता और सुरक्षा अधिकारी (सीवीएसओ) डी नरसिम्हा किशोर ने कहा कि प्रतिरूपण और सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए डेटा बैंक के साथ मिलान करने के लिए दर्शन के लिए नामांकन करते समय प्रवेश बिंदु पर प्रत्येक तीर्थयात्री की तस्वीर ली जाएगी। ताकि पहली यात्रा के बाद, उस विशेष तीर्थयात्री को बाद की हर यात्रा के दौरान आसानी से पहचाना जा सकता है।
किशोर ने कहा, "जब वह (तीर्थयात्री) दूसरी बार मंदिर में प्रवेश करता है, तो चेहरे की पहचान के साथ आदमी की जांच की जाएगी। जब वह कैमरे के सामने खड़ा होता है और उसकी तस्वीर ली जाती है, तो इसे डेटा (बैंक) में भेजा जाएगा और तुलना की जाएगी यदि एक ही टिकट का मिलान होता है, तो उसे अनुमति दी जाएगी। नहीं तो कारवाई की जाएगी।
इसके अलावा इससे मंदिर परिसर में एक लापता व्यक्ति के निशान का पता लगाना, लड्डू वितरण का दुरुपयोग नहीं होना, प्रतिरूपण को समाप्त करना, भक्तों और अन्य लोगों का त्वरित सत्यापन करने में काफी मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications