Tirupati Prasad: तिरुपति बालाजी के प्रसाद में मिलावट?, इंदौर में श्रद्धालुओं ने कही ये बात

Tirupati Prasad: देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति बालाजी के लड्डू प्रसाद में मिलावट का मामला तूल पकड़ रहा है जहां तिरुपति बालाजी के लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी और अन्य खाद्य वस्तुओं को मिलने का आरोप लगा है वहीं अब इसके बाद देशभर के श्रद्धालुओं में इस घटनाक्रम को लेकर आक्रोश है जहां श्रद्धालुओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

इस घटनाक्रम को लेकर जब वन इंडिया हिंदी की टीम इंदौर के सुप्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के श्रद्धालुओं के बीच पहुंची तो श्रद्धालुओं ने अपनी भड़ास निकाली, जहां श्रद्धालुओं ने इस तरह के कृत्य करने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई तो वहीं इस तरह के काम करने वालों को सख्त सजा देने की मांग भी सरकार से की है।

Indore

खजराना गणेश मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु ने बताया की, तिरुपति में जो हुआ वह नहीं होना चाहिए, इससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। ऐसा नहीं होना चाहिए। एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि, अगर यह बात सही है, तो बिल्कुल गलत है, जो भी श्रद्धालु वहां जाते हैं, और उन्हें पता चलता है कि, प्रसाद में गौमांस या दूसरे पशु की चर्बी है, तो आस्था को बहुत ठेस पहुंचती है। ऐसा नहीं होना चाहिए, या तो ऐसे स्थान पर जाना बंद कर देना चाहिए, और या फिर हिंदुओं का स्थान है, तो कमेटी में सिर्फ हिंदू ही होना चाहिए। हिंदू ही तय करेंगे, क्या खाना है, क्या नहीं खाना है, दूसरे धर्म के लोग तय करने वाले कौन होते हैं।

महाराष्ट्र से आए एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि, गलत हो रहा है, दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं, और फिर मिलावट की बात सामने आती है। मंदिरों में दान अच्छा आता है, लेकिन बावजूद उसके इस तरह की स्थितियां बनती है, तो दुख होता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो तिरुपति बालाजी में प्रसाद की मिलावट के बाद अब देश भर में लोगों का गुस्सा देखने मिल रहा है, जहां लोग जिम्मेदारों को जमकर खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर डॉक्टर्स का रिएक्शन, कही कुछ ऐसी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+