निर्वासित तिब्बतियों का नेता चुनने के लिए वोटिंग, जानें निर्वासित सरकार के चुनाव की खास बातें
धर्मशाला। Tibetan Government In Exile: निर्वासन में रह रहे तिब्बतियों ने अपनी निर्वासित सरकार का नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बती अपना सिक्योंग (Sikyong) और 17वीं संसद के सदस्यों को चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं। सिक्योंग केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (Central Tibetan Administration), जिसे तिब्बत की निर्वासित सरकार (Tibetan Government in Exile) भी कहते हैं, का प्रमुख होता है।

पहले चरण के चुनाव में लगभग 80,000 वोटर भाग ले रहे हैं। कोरोना के चलते चुनाव प्रक्रिया को बेहद सख्त किया गया है। अधिकतर प्रचार इस बार सोशल मीडिया के जरिए किया गया है। इसके साथ ही धर्मशाला में पोस्टर लगाए गए थे। इसके पहले चुनाव आयुक्त वांगडू सेरिंग (Wangdu Tsering) ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 दिसम्बर से बढ़ाकर 28 दिसम्बर कर दी है। ऐसा दूर क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं को देखते हुए किया गया था। आइए तिब्बत की निर्वासित सरकार के चुनाव की प्रमुख बातों पर एक नजर डालते हैं।
1- धर्मशाला में हो रहे तिब्बत की निर्वासित सरकार के लिए 79,697 मतदाताओं ने खुद को रजिस्टर्ड किया है। 55,683 वोटर भारत में रजिस्टर्ड हैं जबकि 24,014 वोटर पूरी दुनिया में रजिस्टर्ड हैं। ये वोटर वो लोग हैं जो तिब्बत पर चीन के कब्जे के बाद भागकर दुनिया भर में पहुंचे हैं।
2- कोरोना महामारी के चलते इस बार चुनाव बहुत ही सख्त माहौल में किए जा रहे हैं। सभी चुनाव बूथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। मतदाताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही वोटिंग करने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। वोटिंग पेपर बैलट से की जा रही है।
3- तिब्बती सरकार के प्रमुख सिक्योंग के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं संसद की 45 सीटों के लिए 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 10 सीट तिब्बत के प्रदेशों के लिए हैं। 4 प्रमुख तिब्बती बौद्ध स्कूल और पूर्व बुद्ध बोन धर्म में प्रत्येक के लिए 2-2 रखी गई है। इसके साथ ही यूरोप और अमेरिका के लिए दो-दो प्रतिनिधि चुने जाएंगे। आस्ट्रेलिया और एशिया के लिए एक-एक चुने जाएंगे।
4- पहले चरण के लिए हो रहे चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे जबकि चुनाव के अंतिम परिणाम मई के मध्य में घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications