हेमा मालिनी के काफिले से हुई तीन गाडि़यों की जबरदस्त टक्कर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मशहूर अदाकार और भाजपा से मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के काफिले से तीन गाडि़यों की टक्कर हो गई है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 11 बजे मथुरा हाईवे पर जय गुरुदेव मंदिर के पास हुआ। देखिये तस्वीरें और जानिए क्यूं और कैसे हुआ हेमा मालिनी का एक्सीडेंट

इस हादसे में हेमा मालिनी बिल्कुल सुरक्षित हैं और बाकी किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि पिछले साल जुलाई माह में हेमा मालिनी के काफिले का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उन्हें नाक और माथे पर गंभीर चोट आई थी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications