देखिये तस्वीरें और जानिए क्यूं और कैसे हुआ हेमा मालिनी का एक्सीडेंट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। गुरुवार की रात जैसे ही न्यूज चैनलों ने ब्रेकिंग बदला मानों सबकुछ एक पल के लिए थम सा गया। ब्रेकिंग था मशहूर अदाकार और भाजपा से मथुरा की सांसद हेमा मालिनी का रोड़ एक्सीडेंट। राहत की सांस उस वक्त मिली जब पता चला कि हेमा मालिनी को थोड़ी चोटें आई हैं लेकिन वो खतरे से बाहर हैं। इस हादसे में 1 बच्ची की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जानकारी के मुताबिक रात हेमा मालिनी अपनी लग्जरी कार मर्सडीज बेंज से बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहीं थीं।
कार उनका ड्राइवर महेश चला रहा था। रास्ते में दौसा जिले में सामने से आ रही मारूति सुजुकी अल्टो और मर्सडीज बेंज में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी मर्सडीज के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया जबकि अल्टो के तो परखच्चे उधड़ गये। इस हादसे में हेमा मालिनी के चेहरे, नाक, पैर और कमर में गंभीर चोटें लगी हैं। वो जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी सर्जरी की गई है। डाक्टरों का कहना है कि हेमा मालिनी को पूरी तरह ठीक होने में लगभग 1 माह लग जायेगा।
वहीं मृत बच्ची के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। इन सबके बीच क्या आप इस हादसे के कारण को जानते हैं। अगर नहीं तो आईए हम आपको बताते हैं। नीचे दिए फोटो को स्लाइड करें और जानें हादसे का मुख्य कारण:

हेमा मालिनी के चेहरे पर गंभीर चोट
इस सड़क हादसे के चलते हेमा मालिनी के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। आगे नेक्स्ट स्लाईड पर क्लिक करें और जानिये क्या कारण था, जो इतना बड़ा हादसा हुआ।

मर्सडीज और अल्टो में हुई आमने-सामने की भीड़ंत
हेमा मालिनी अपनी मर्सिडीज कार से भरतपुर से जयपुर की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी ऑल्टो कार जयपुर से लालसोट की तरफ जा रही थी। मिड-वे के निकट दोनों कारों में भिड़ंत हुई।

हाईस्पीड बना हादसे का कारण
हाई स्पीड, ज्यादातर सेलिब्रिटी को वक्त पर अपनी गंतव्य तक पहुंचना होता है। कुछ ऐसा ही हेमा मालिनी के साथ भी हुआ, प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी की कार की रफ्तार भी काफी तेज थी।

रफ्तार की कहर से उड़ गया अल्टो
आप इस तस्वीर में मारूति अल्टो की हालत देखकर ही मर्सडीज बेंज की रफ्तार का अंदाजा लगा सकते हैं।

तेज रफ्तार के कारण खो दिया नियंत्रण
अल्टो कार में सवार एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गयें। चूकीं दोनों कारों की भिडंत बिलकुल सीधी थी, इसके अलावा रफ्तार तेज होने के कारण हादसे के वक्त कार पर नियंत्रण भी नहीं किया जा सका।

नाक, आंख और पैर में लगी चोट
इस दौरान हेमा मालिनी कार की पिछली सीट पर बैठी थीं, चूकी वो एक लग्जरी कार में सवार थीं जिसकी मजबूती अल्टो के मुकाबले ज्यादा थी जिसके चलते सिर्फ झटके से उनके दाई आंख, नाक और पैर में चोट लगी।

मर्सडीज की दूसरी सबसे सस्ती कार
ये है हेमा मालिनी की लग्जरी कार, मर्सडीज बेंज सीडीआई। आपको बता दें कि, ये कार मर्सडीज बेंज की तरफ से भारतीय बाजार में उतारी गई दूसरी सबसे सस्ती कारों में से एक है।

फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है हेमा
हेमा मालिनी हादसे के तुरंत बाद एक अन्य कार से जयपुर की तरफ रवाना हो गईं। उन्हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications