कुंडली कहती है कि अब मनमोहन सिंह को संन्यास ले लेना चाहिए
देश के पीएम मनमोहन सिंह काजन्म 26 सितंबर, 1932 को दोपहर दो बजे पाकिस्तान के झेलम में धनु लग्न में हुआ। इनकी राशि कर्क है। देश में कर्क राशि वाले कई प्रधानमंत्री हो चुके हैं। इनकी कुंडली में भद्रक महापुरुष योग, सुनफा योग, शंख योग, नीच भंग राज योग, श्रीनाथ योग, बुधादित्य योग, हर्ष योग, धन योग और पूर्ण आयु योग है। वर्तमान समय में डॉ. मनमोहन सिंह राहु की महादशा और शुक्र की अंतर्दशा से गुजर रहे हैं।
कुंडली भी कहती है कि राहुल नहीं बन पायेंगे पीएम
गौरतलब है कि इस देश के अधिकांश प्रधानमंत्री राहु दशा के प्रभाव में बने हैं। इनमें इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी और अटल बिहारी वाजपेयी का नाम शामिल है।
प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह यह अंतिम पारी होगी
यह मनमोहन सिंह का अत्यंत अच्छा समय नहीं कहा जा सकता परंतु जन्मकुंडली में लग्न से तृतीय भाव में राहु कुंभ राशि में पराक्रम भाव में है। शुक्र ग्रह अकारक लग्न से अष्टम भाव में चंद्र के साथ स्थित है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा तथा गोचरीय स्थिति के आधार पर प्रतीत होता कहा जा सकता है कि उनकी स्थिति में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। प्रधानमंत्री के रूप में उनकी यह अंतिम पारी होगी।













Click it and Unblock the Notifications