अर्जुन कपूर ने पोस्ट की अपनी बचपन की तस्वीर तो मलाइका ने ऐसे किया रिएक्ट

नई दिल्ली। एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते आज जगजाहिर हैं। दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा जाता है। वहीं अब अर्जुन भी इस रिश्तों को लेकर खुलकर बोलने लगे हैं। वहीं मलाइका भी अर्जुन के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करने से नहीं चूकतीं। हाल ही में जब अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की जिसमें वे टॉय हॉर्स पर बैठें हैं। इस तस्वीर पर मजे लेते हुए मलाइका ने कमेंट किया है। मलाइका का कमेंट भी चर्चा का विषय बन गया है।

'बचपन से कर रहा हूं पानीपत की तैयारी'

अर्जुन ने बचपन की तस्वीर शेयर की तो उसमें वे एक खिलौने वाले घोड़े पर बैठे हैं। फोटो के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है- हॉर्स राइडिंग की तैयारी मैंने जिंदगी की शुरुआत में ही कर दी थी। मुझे पहले से पता था कि मैं पानीपत करने वाला हूं एक दिन...पानीपत की तैयारी, घोड़े की सवारी...जिंदगी की परेशानी...गुरुवार।

 अर्जुन के पोस्ट पर क्या बोलीं मलाइका

अर्जुन के पोस्ट पर क्या बोलीं मलाइका

अर्जुन के इस पोस्ट पर मलाइका ने सवाल करते हुए कहा है कि इतने गुस्से में क्यों हो? बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मलाइका ने अर्जुन के किसी पोस्ट पर कमेंट किया हो। इससे पहले भी वे ऐसा करती रही हैं। कुछ समय पहले अर्जुन के किसी फैन ने उनकी तस्वीर बनाकर पोस्ट की थी तो मलाइका ने उसपर आग वाला इमोजी देकर कमेंट किया था। इसके अलावा अर्जुन ने जब खुद की एक तस्वीर शेयर की थी तो मलाइका ने उसपर कमेंट किया था- नाइस पिक।

शादी की अफवाह पर क्या बोलीं थीं मलाइका

शादी की अफवाह पर क्या बोलीं थीं मलाइका

बीते साल जब मलाइका से शादी की अफवाह पर सवाल किया गया था तो उन्होंने हिदुस्तान टाइम्स से कहा था कि-' मैं निजी सवालों का जवाब नहीं देती, इसलिए नहीं क्योंकि मुझे ऐसा करने में कोई शर्म है बल्कि इसलिए क्योंकि मैं ऐसा करने में सहज नहीं होती। मेरी जिंदगी के बारे में हर कोई जानता है। मुझे इसपर बात करने की जरूरत नहीं। मैं अपनी जिंदगी के इंज्वाय कर रही हूं। ये खूबसूरत और प्यारी है।'

यह भी पढ़ें- मलाइका से रिश्ते पर खुलकर सामने आए अर्जुन कपूर, कहा- 'कुछ गलत नहीं कर रहे तो छुपाएं क्यों'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+