मलाइका से रिश्ते पर खुलकर सामने आए अर्जुन कपूर, कहा- 'कुछ गलत नहीं कर रहे तो छुपाएं क्यों'
नई दिल्ली। एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइक अरोड़ा के अफेयर को लेकर लंबे समय से इंडस्ट्री में चर्चे हैं। लेकिन दोनों ने ही इसपर खुलकर अधिक बात नहीं की है। लेकिन हाल ही में अर्जुन इसपर खुलकर आए। अर्जुन अपनी फिल्म India's Most Wanted की स्क्रीनिंग पर परिवार के अलावा मलाइका को भी लेकर पहुंचे। यहां परिवार के साथ पोज देते हुए मलाइका और अर्जुन काफी कॉन्फीडेंट दिख रहे थे। एक इंटरव्यू में फिल्मफेयर से बात करते हुए अर्जुन ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।

'नहीं चाहते कि किसी को लगे कि हम रिश्ता छुपाते हैं'
इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि- 'हम नहीं चाहते कि लोग समझें कि हम अब भी रिश्ते को छुपाते हैं। हम सामने आए हैं क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमारी गरिमा को बनाए रखा है। मीडिया में कुछ समझ है। वे इसके बारे में सम्मानजनक, दयालु, ईमानदार और सभ्य रहे। इसीलिए मुझे सहज महसूस हुआ। जब कोई गंदगी होती है आप पीछे हट जाते हैं। जानबूझकर लोग आपको ऐसा कहकर, लिखकर या कुछ पूछकर चिढ़ाएं ... तो ऐसा हमारे साथ कुछ भी नहीं हुआ है।'

'कुछ गलत नहीं कर रहे तो छुपाएं क्यों'
अर्जुन ने कहा कि जब भी पपराजी हमारे पीछे आता है हम उनके लिए पोज करते हैं। मैंने उनसे कहा है- छुप कर मत खींचो फोटो वरना लगता है कि हम रिश्ते को छुपा रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सब कुछ वास्तविक और सामान्य रहने दो। हम रिश्ते को बिलकुल नहीं छुपाना चाहते बल्कि खुलकर सामने आना चाहते हैं।

'घर वाले पूछते हैं- शादी कब करेगा?'
अर्जुन ने कहा कि- मैं नहीं चाहता कि मेरे या मलाइका के पड़ोसियों को कोई दिक्कत हो। हम कुछ भी गलत नहीं कर रहे इसलिए नहीं चाहते कि लोगों के पास कोई और कहानी पहुंचे। हम कुछ भी नहीं छुपा रहे। वहीं शादी की बात से अर्जुन ने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं शादी नहीं कर रहा। जानता हूं कि ये कयास क्यों लगाए जा रहे हैं क्योंकि मेरे खुद के घरवाले पूछते हैं -तू शादी कब कर रहा है। मैं 33 साल का हूं, भारत में इस उम्र तक शादी हो जाती है लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है।
यह भी पढ़ें- मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख को बज सकती है शहनाई












Click it and Unblock the Notifications