जयललिता के चेहरे पर मौजूद इन चार निशानों का रहस्य गहराया

जयललिता के चेहरे पर लोगों ने चार निशान देखें, लोगों को शक हैं कि अम्मा की मौत के पीछे की वजह कुछ और है।

चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और एआईडीएमके मुखिया जयललिता का सोमवार देर रात निधन हो गया था। 75 दिन अस्पताल में भर्ती करने के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और दूसरे दिन ही उनकी मौत की खबर मिली। अम्मा की मौत से तमिलनाडु में शोक की लहर है लेकिन साथ ही कुछ सवाल भी हैं।

वार्षिक राशिफल 2017

amma death

पहला सवाल, आखिर रातोंरात कौन सी बीमारी हुई अम्मा को?

पहला सवाल, आखिर रातोंरात कौन सी बीमारी हुई अम्मा को?

अम्मा के हजारों समर्थक छाती-पीट-पीट कर रोने लगे, लेकिन अब उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्विटर पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनके चेहरे पर डॉट्स के निशान दिख रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही लोगों के मन में उनकी मौत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोग सवाल कर रहे हैं कि जो जयललिता 2 महीने तक ठीक थी। अचानक बीमार पड़ी। रात के अंधेरे में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कहा गया कि बुखार की वजह से उन्हें भर्ती कराया गया है और 2 दिनों के भीतर ठीक होकर वो घर लौट जाएंगी, लेकिन वो 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं और आखिरकार उनकी मौत हो गई।

दूसरा सवाल, आखिर अस्पताल में क्या हुआ

दूसरा सवाल, आखिर अस्पताल में क्या हुआ

ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब लोग नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं। लोगों ने सवाल पूछा है कि 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद किसी को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया।

समर्थक सवाल कर रहे हैं कि किसने लोगों को अम्मा से मिलने से रोका। लोग ये जानना चाहते हैं कि इतने दिन तक एक संदंह उनकी सेहत को लेकर क्यों बनाया गया।

तीसरा सवाल, पहले कहा कि वो ठीक हैं और फिर मौत की खबर दे दी

तीसरा सवाल, पहले कहा कि वो ठीक हैं और फिर मौत की खबर दे दी

ये सवाल भी लोग कर रहे हैं कि जब डॉक्टरों ने कहा कि अम्मा की तबियत में लगातार सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है तो फिर अचानक उनकी तबियत कैसे बिगड़ गई।

अस्पताल में 75 दिनों तक एडमिट रहने के दौरान अम्मा की एक भी तस्वीर क्यों सामने नहीं आई। समर्थक दबी जुबान में यहां तक कह रहे हैं कि क्या कोई अनहनी अस्पताल के भीतर उनके साथ तो नहीं हुई।

चौथा सवाल, हल्का फीवर जानलेवा कैसे हो गया?

चौथा सवाल, हल्का फीवर जानलेवा कैसे हो गया?

क्या अम्मा की तबियत खराब होने की वजह जरुरत से ज्यादा पेन किलर दवाई का इस्तेमाल था। जब उन्हें अपोलों के फीवर और डिहाईड्रेशन यूनिट में भर्ती कराया गया तो आखिर वो हर्ट और कार्डिएक डिसऑर्डर यूनिट में कैसे पहुंच गई?

अम्मा को मामूली तकलीफ थी, लेकिन कैसे ये मामूली बीमारी उन्हें मौत से मुंह में ले गई। अमूमन राजनेता फीवर या डिहाईड्रेशन की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती होते हैं लेकिन अम्मा के मामले में कुछ अलग ही हुआ।

पांचवां सवाल, क्या अम्मा को किसी साजिश के तहत मारा गया?

पांचवां सवाल, क्या अम्मा को किसी साजिश के तहत मारा गया?

डॉक्टरी रिपोर्ट के मुताबिक अम्मा को 4 दिसंबर को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वो उससे उभर नहीं पाई और उनकी मौत हो गई। लोगों ने अम्मा के गाल के नीचले हिस्से पर 4 निशान देखे हैं, जिसे लेकर उनका शक गहराता जा रहा है।

लोगों का कहना है कि अम्मा के शरीर में कुछ कैमिकल डाले जा रहे थे। लोगों को अम्मा की मौत के पीछे साजिश की नजर आ रही है। ट्विटर पर लोगों ने कई सावल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में अब पुलिस और एआईडीएमके पार्टी को अम्मा की मौत के पीछे की असली वजह तलाशनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+