वायनाड में राहुल की जीत को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया बड़ा दावा
नई
क्या बोले कमाल राशिद खान?
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में केरल के वायनाड से अपना नामांकन भरा। इसके बाद उन्होंने वहां रैली भी की। ऐसे में कमाल राशिद खान ने अपने ट्वीट में लिखा कि- वायनाड में रैली में भीड़ देखने के बाद में कह सकता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। बीजेपी कैंडिडेट की जमानत जब्त होना तय है। बता दें कि कमाल राशिद खान पहले भी कई बार लोकसभा चुनाव को लेकर ट्वीट करते रहे हैं।

'इन दो महिलाओं के चलते दोबारा पीएम बनेंगे मोदी'
कमाल राशिद खान ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बसपा सुप्रीमो मायावती के कारण नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनेंगे। कमाल राशिद खान ने ट्वीट में लिखा है कि- ममता दीदी ने किसी दल के साथ गठबंधन नहीं किया क्योंकि वे प्रधानमंत्री पद खुद के लिए चाहती हैं। मायावती भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगी क्योंकि वे भी पीएम बनना चाहती हैं। और इन दो महिलाओं के कारण बीजेपी अधिक सीटें जीतेगी। ये मोदी का समर्थन कर रही हैं।' हालांकि बाद में कमाल ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

पीएम मोदी को लिया था निशाने पर
कुछ समय पहले कमाल राशिद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को लेकर उनपर हमला बोला था। कमाल ने कहा था कि नोटबंदी एक घोटाला है। अगर नोटबंदी से सारा कालाधन खत्म हो गया तो चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के पास इतनी बड़ी मात्रा में काला धन कहां से आया।
यह












Click it and Unblock the Notifications