Coronavirus से निपटने के लिए भूटान, मालदीव, ईरान सहित इन पड़ोसी देशों ने भारत से मांगी सहायता
नई दिल्ली। दुनिया के करीब 117 देशों को अपनी चपेट में ले चुका जानलेवा कोरोना वायरस अब भारत में भी पैर पसार रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना के विस्तार को देखते हुए अब इसे महामारी घोषित कर दिया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 73 पहुंच चुकी है जिनमें से 56 भारतीय नागरिक हैं जबकि 17 विदेशी हैं। भारत के पड़ोसी देशों में भी इस वायरस का आतंक है जिससे वहां की सरकारें निपटने की कोशिश कर रही हैं।

गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि कुछ पड़ोसी देशों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए हमसे सहायता का अनुरोध किया है। इस पर काम किया जा रहा है। फरवरी में हमने चीन की सहायता के लिए एक कंसाइमेंट भेजा था। हमें भूटान, मालदीव, ईरान और इटली से सुरक्षात्मक गियर के लिए अनुरोध प्राप्त हुए हैं। चीन में यह पहले ही भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि भारत के अलावा यह महामारी पड़ोसी देशों में भी तेजी से फैल रही है। इन देशों के साथ कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत में मदद का हाथ बढ़ाया है।
दिल्ली में महामारी घोषित हुआ कोरोना वायरस
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखने के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा जिन स्कूलों और कॉलेजों के एग्जाम खत्म हो गए हैं, उनको भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- डर की वजह से विचारधारा को जब में रखकर आरएसएस के साथ चले गए सिंधिया












Click it and Unblock the Notifications