राहुल गांधी बोले- डर की वजह से विचारधारा को जेब में रखकर आरएसएस के साथ चले गए सिंधिया

राहुल गांधी बोले- डर की वजह से आरएसएस के साथ चले गए सिंधिया

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि ज्योतिरादित्य अपने राजनीतिक करियर को लेकर डर की वजह से भाजपा में चले गए हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद सिंधिया पर हुए सवाल पर राहुल ने कहा, शायद राजनीतिक भविष्य की वजह से उनको डर था, जो उनको आरएसएस की तरफ ले गया। कांग्रेस पार्टी में हमेशा ही उनको बहुत सम्मान मिला, भाजपा में कभी उनको ऐसी जगह नहीं मिल पाएगी।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Jyotiraditya Scindia के BJP में जाने को लेकर दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी
    ीाुूीपबरह

    राहुल गांधी ने कहा, सिंधिया मेरे साथ कॉलेज में रहे हैं, मेरे दोस्त हैं। ऐसे में मैं उनकी विचारधारा जानता हूं लेकिन राजनीतिक भविष्य के लिए उन्होंने विचारधारा को जेब में रखा और चले गए। बुधवार को भी पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने पर बयान दिया था। कांग्रेस में उपेक्षा और उनके सिंधिया से बात ना करने पर राहुल ने कहा था कि वो कभी भी मेरे घर आ सकते थे।

    कोरोना के मामलों पर राहुल ने कहा, कोरोना वायरस के खतरे को बीते कुछ समय से लगातार महसूस किया जा रहा था लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। गुरुवार को राहुल ने कहा, कोरोना वायरस की समस्या बहुत गंभीर है लेकिन सरकार ने इससे लड़ने के लिए उस तरह से तैयारी नहीं की है जैसी होनी चाहिए थी। बता दें कि दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस के 1,18,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और 4,291 लोगों की अब तक मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 60 मामलों की पुष्टि हुई है।

    राहुल गांधी ने ​​अर्थव्यवस्था की स्थिति को को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि आर्थिक स्थिति को हर कोई देख सकता है। भारत की ताकत ही उसकी अर्थव्यवस्था थी, नरेंद्र मोदी की विचारधारा और नीतियों ने इसे नष्ट कर दिया। नोटबंदी से ये शुरू हुआ और फिर कभी जीएसटी तो कभी दूसरे फैसले लिए गए जो अर्थव्यवस्था के लिए बेहद खराब साबित हुए और आज स्थिति बदतर हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+