राज्यसभा चुनाव: वो चार विधायक, जिन्होंने बदल दिया अमित शाह का पूरा गणित
ये हैं वो चार विधायक जिन्होंने गुजरात राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित बदलकर रख दिया। अहमद पटेल की जीत हुई और भाजपा का तीसरा उम्मीदवार हार गया।
अहमदाबाद। गुजरात राज्यसभा चुनाव में जो कुछ हुआ वह लंबे समय तक याद किया जाएगा। एक तरफ जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया तो दूसरी तरफ एक ऐसे विधायक ने उनकी पूरी गणित को चौपट कर दिया जिसपर उन्हें भरोसा था कि वह भाजपा के उम्मीदवार को अपना वोट देगा।

नलिन कोटादिया
सौराष्ट्र के धारी से भाजपा विधायक नलिन कोटादिया ने पार्टी की गणित को बदलकर रख दिया। गुजरात में पाटीदार कोटा को लेकर पिछले दो साल से प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन तमाम अटकलों के बीच कोटादिया ने अपने मत का तिलस्म नहीं खोला कि वह अपना वोट किसे देंगे। कोटादिया हमेशा यह कहते रहे कि मैं अपना वोट किसे दूंगा यह नहीं बताऊंगा, उन्होंने कहा कि मैंने अपना वोट पाटीदार समुदाय के हित में दिया है, जब मैंने अपने वोट प्रदीपसिंह जडेजा, गुजरात के मंत्री को दिखाया तो उनका चेहरा तमतमा गया।
Recommended Video


हार्दिक पटेल ने बनाई दूरी
वहीं मंगलवार को पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि मुझे इस बात की उम्मीद नहीं थी कि नलिनभाई भाजपा को अपना वोट देंगे, हमने फैसला लिया है कि हम उनसे अब अपने सारे संबंध खत्म करते हैं और आने वाले भविष्य में कभी भी उनके साथ मंच साझा नहीं करेंगे। नलिभाई ने अपने फेसबुक पेज पर इस बात की ओर इशारा किया था कि उन्होंने अपना वोट भाजपा के उम्मीदवार को दिया है।

छोटू वसावा
छोटू वसावा जोकि झगड़िया भरूच से जदयू के एकमात्र विधायक हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना वोट अहमद पटेल को दिया है, उन्होंने अपने वोट को देश की हित का वोट बताया। छोटू ने अपना वोट राष्ट्रपति चुनाव के दौरान नहीं दिया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ हाथ मिलाने से छोटू नाराज थे। माना जा रहा है कि अब वह शरद यादव के खेमे में आ गए हैं। अपना वोट देने के बाद उन्होंने कहा कि वोट देते समय में मेरे दिमाग में नोटबंदी, जीएसटी, दलितों, मुसलमानों, एससी, एसटी और आदिवासियों की सुरक्षा का मुद्दा था।

कंधल जडेजा
कंधल जडेजा जोकि पोरबंदर कुटियाना से एनसीपी विधायक हैं ने भी अपना वोट भाजपा, हालांकि इसकी वजह उन्होंने बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इसकी वजह जल्द ही मैं आने वाले समय में बताउंगा। एक तरफ जहां एनसीपी नेता इस बात का दावा किया कि हमारे दोनों विधायकों ने अपना वोट कांग्रेस उम्मीदवार को दिया है, तो दूसरी तरफ कंधाल जडेजा ने कहा कि उन्होंने अपना वोट भाजपा को दिया है।

जयंत पटेल
जयंत पटेल जोकि आनंद उमरेथ से एनसीपी विधायक हैं ने अपना वोट अहमद पटेल को दिया। उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी यूपीए के साथ है, अपना वोट देते ही जयंत पटेल गुजरात से बाहर चले गए। एनसीपी के विरष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के साथ दौरे पर निकल गए और उन्होंने इस चुनाव पर कुछ भी टिप्पणी नहीं की।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications