Weather: उत्तर भारत में बदला मौसम, 13 राज्यों में बारिश की चेतावनी,जानिये कैसा रहेगा मौसम
Weather News: उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे गर्मी का असर अब से ही महसूस होने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसके कारण असम और मेघालय समेत नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों में 19 फरवरी को भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड और अन्य नॉर्थ ईस्ट राज्यों में अगले 7 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है, जिससे 15 से 21 फरवरी तक पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 16 और 19 फरवरी को आंधी-तूफान की संभावना भी है।

उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी, कुछ राज्यों में बारिश की संभावना
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19-20 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 से 19 फरवरी तक भारी बारिश हो सकती है।
किसानों के लिए राहत की खबर
शनिवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे रबी फसल के किसानों को राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, और बिहार में भी तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी अभी भी जारी है।
पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर राज्यों में बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि सुबह और रात में हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
इस तरह से मौसम में बदलाव और बारिश की चेतावनियां आने वाले दिनों में राहत और चुनौती दोनों लेकर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें Delhi New CM: दिल्ली में मुख्यमंत्री कौन? कल होने वाली विधायक दल की बैठक टली, अब इस होगा शपथ ग्रहण












Click it and Unblock the Notifications