Delhi New CM: दिल्ली में मुख्यमंत्री कौन? कल होने वाली विधायक दल की बैठक टली, अब इस होगा शपथ ग्रहण
Delhi New CM: 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी के भीतर नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन जारी है। हालांकि इससे पहले खबर आई कि 18 फरवरी को नए सीएम शपथ ले सकते हैं। इसी को लेकर सोमवार यानी 17 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। लेकिन अब यह बड़ी बैठक टल गई है।
पहले यह तय किया गया था कि भाजपा विधानमंडल दल की बैठक 17 फरवरी को होगी, लेकिन अब इसे स्थगित कर 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण तिथि भी 18 फरवरी से बदलकर 20 फरवरी कर दी गई है।

दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की कई बैठकें हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी अनुभवी और कुशल नेतृत्व के चयन में पूरी सतर्कता बरत रही है। दिल्ली में भाजपा के मजबूत आधार को देखते हुए, एक ऐसा चेहरा मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जो पार्टी के संगठन और प्रशासनिक दक्षता दोनों में निपुण हो।
Delhi New CM: शपथ ग्रहण समारोह की नई तिथि घोषित
भाजपा की विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद, 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, यह कार्यक्रम 18 फरवरी को होने वाला था, लेकिन रणनीतिक कारणों से इसे दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
भव्य नहीं ऐसा होगा शपथ समारोह
रिपोर्ट्स की मानें तो 20 फरवरी को नए सीएम के ऐलान के साथ छोटा शपथ ग्रहण हो सकता है। पहले दावा किया जा रहा था कि बीजेपी भव्य शपथ ग्रहण समारोह का करेगी, जिसमें NDA का शक्तिप्रदर्शन होगा। लेकिन दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के बाद पार्टी बड़े समारोह से दूरी बना रही है। खबरों की मानें तो राजभवन में ही दिल्ली के नए सीएम शपथ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Who is Rekha Gupta: अब अचानक Delhi CM बनने की दौड़ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता कौन हैं? सीएम बन सकने की वजह
27 साल बाद सत्ता में BJP की वापसी
मालूम हो कि 27 सालों के बाद दिल्ली की सत्ता में BJP की वापसी हुई है। 70 सीटों वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों के साथ प्रंचड जीत हासिल की और पिछले 11 सालों से सत्ता में रही केजरीवाल की पार्टी को 22 सीट पर रोक दिया। इतना ही नहीं आप नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को भी करारी हार झेलनी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications