बोले कन्हैया कुमार-'BJP के खिलाफ कांग्रेस ही एकमात्र मजबूत विकल्प', कर डाली चांद से तुलना

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर। हाल ही में लेफ्ट को बॉय-बॉय करके कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि 'केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो कि भाजपा से सीधे तौर पर मुकाबला कर सकती है और राहुल गांधी ही अकेले ऐसे नेता जो सच के साथ पीएम मोदी और उनकी टीम से मुकाबला कर सकते हैं।'

बोले कन्हैया कुमार-BJP के खिलाफ कांग्रेस ही एकमात्र मजबूत विकल्प, कर डाली चांद से तुलना

इंडिया टुडे के मुताबिक कन्हैया कुमार ने कांग्रेस की तुलना चांद से की है। उन्होंने कहा कि ' कांग्रेस चांद की तरह है। कई बार यह बढ़ता हुआ प्रतीत होता है, लेकिन यह होता नहीं। फिर भी बीजेपी से लड़ने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। आपको बता दें कि बीते मंगलवार को जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

कभी पीएम मोदी और गडकरी के विवाद पर बातें क्यों नहीं होती

पंजाब में फैली कलह और जी 23 के बारे में बात करते हुए कन्हैया ने कहा कि 'देखिए ये पार्टी के अंदर की बात है और मैं तो बाहर की लड़ाई के लिए लड़ने आया हूं लेकिन एक बात बताइए कि कांग्रेस के विवाद की तो सभी बात कर रहे हैं लेकिन कभी पीएम मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बीच मतभेदों पर बात क्यों नहीं होती है? भाजपा के अंदर के कलह की बातें क्यों नहीं होती हैं? उन्होंने आगे कहा कि 'देखिए एक परिवार में हमेशा कुछ मुद्दे या शिकायतें होती हैं, वो आपस में सुलझ जाएगा लेकिन अगर एक तरफ बीजेपी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ही है और कोई पार्टी नहीं है।'

जनता तय करेगी विपक्ष का नेता

साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'ये तो जनता ही तय करेगी कि वो पीएम मोदी के विरोध में वह ममता बनर्जी को अपना नेता चाहते हैं या राहुल गांधी को।' आपको बता दें कि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते वक्त कन्हैया कुमार ने कहा था कि 'देश की सबसे पुरानी पार्टी को बचाए बिना देश को नहीं बचाया जा सकता है, अगर विपक्ष कमजोर होता है तो सत्ता में लोग सत्तावादी बन जाते हैं।'

बीजेपी के सामने कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं

कन्हैया कुमार ने ये भी कहा था कि 'आज देश में बीजेपी के सामने कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। आज यदि बड़े जहाज को नहीं बचाया गया तो छोटी- छोटी कश्तियां भी नहीं बचेंगी। अगर ये बड़ा जहाज बचेगा तभी लाखों-करोड़ों लोगों की आशाएं और उम्मीदें बचेंगी और इसी वजह से मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।' उन्होंने कहा था कि 'लोकसभा की 200 ऐसी सीटें हैं जहां बीजेपी के सामने कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है इसलिए कांग्रेस के मजबूत होना ही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+