Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुपरहीरो के अवतार में महात्मा गांधी, अंग्रेजों के बाद हिटलर की बारी

उपन्यास के इस सीरीज में गांधी का महामानव के तौर पर दिखाया गया है लेकिन लेखक ने महात्मा गांधी की जड़ों और सिद्धांतों को भी जोड़ने की कोशिश की है।

नई दिल्ली। सुपरहीरो की बातें फिल्मी दुनिया में खूब होती है। इस बार एक नए ग्राफिक नॉवेल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सुपरहीरो के तौर पर चित्रित किया गया जो हिटलर सहित कई बुरे लोगों के खिलाफ लड़ता है। जेसन माइकल्सकी द्वारा लिखित और एंटोनियो रोजो द्वारा चित्रित Gandhi: The Beast Within बापू को एक सुपर हीरो के रूप में चित्रित किया गया है।

सुपरहीरो के अवतार में महात्मा गांधी, अंग्रेजों के बाद हिटलर की बारी

इस नॉवेल में गांधी के किरदार को महामानव के तौर पर दिखाया गया है जो अपने गुस्से को पावर में तब्दील कर लेता है। उपन्यास की इस सीरिज में महात्मा गांधी के मूल्यों और अहिंसा के खिलाफ की लड़ाई को दिखाया गया है। इसमे 1 9 40 के दशक में गांधी जी को नाजी नेता हिटलर के खिलाफ साजिश रचने वाला भी बताया गया है। उपन्यास की इस सीरिज को लोग खूब पसंद करेंगे।

उपन्यास आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए तैयार है। गांधी: द बीस्ट इन ग्राफिक उपन्यास 1 9 00 के प्रारंभ से है और दिखाता है कि एक युवा गांधी को एक गुप्त विदेशी शक्ति से अवगत कराया जाता है। जो उन्हें हल्क जैसा सुपरहीरो बना देता है इस उपन्यास में गांधी से जुड़े कई और पहलूओं का जिक्र है। इसको 71 वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले जारी किया जाएगा।

हालांकि, उपन्यास के इस सीरीज में गांधी का महामानव के तौर पर दिखाया गया है लेकिन लेखक ने महात्मा गांधी की जड़ों और सिद्धांतों को भी जोड़ने की कोशिश की है। इसमें गांधी जी हिटलर को पठखनी देते भी दिखेंगे। ये देखना दिलचस्प होगा की गांधी का ये नया अवतार भारतीयों को कितना पसंद आता है?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+