खराब खाना बनाने पर पत्नी को ताने देता था डॉक्टर, दूसरी बीवी संग रहने को किया मजबूर
मुंबई से सटे ठाणे में एक महिला ने अपने डॉक्टर पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पत्नि का आरोप है कि पति उसे पैसे समेत अन्य चीजों के लिए प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं, उसने विवाहित होने के बावजूद दूसरी महिला से शादी रचा ली।
ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे में एक महिला ने अपने डॉक्टर पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पत्नि का आरोप है कि पति उसे पैसे समेत अन्य चीजों के लिए प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं, उसने विवाहित होने के बावजूद दूसरी महिला से शादी रचा ली और उसे जबरदस्ती उसके साथ रहने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ठाणे के कपूरवाड़ी पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को एक 37 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पेशे से डॉक्टर महिला और उसके पति की मुलाकात मुंबई के एक क्लीनिक में साथ काम करते हुई थी। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। डॉक्टर से शादी करने के लिए हिंदू महिला ने इस्लाम धर्म कबूला।
ये भी पढ़ें: रेप का केस हटाने के लिए युवक ने पीड़िता से की शादी, पत्नी को धमकाने के आरोप में हुआ गिरफ्तार
दोनों ने नवंबर 2005 में शादी की और इसके बाद से ही ससुरालवालों के जुल्म शुरू हो गए। पुलिस के अनुसार महिला के ससुरालवालों ने गर्भावस्था की हालत में उसे जबरदस्ती नागरिक चुनावों में खड़ा करवाया। उसका पति उसके बनाए खाने को लेकर ताने देता और कहता कि वो अच्छा खाना नहीं बनाती। इसके बाद उसने विवाहित होने के बावजूद दूसरी महिला से शादी कर ली और जबरदस्ती पीड़िता और उसके दो बच्चों को उसके साथ रहने को मजबूर किया।
पति और ससुरालवालों के जुल्मों से परेशान होकर महिला पुलिस से पास मदद के लिए पहुंची। आरोप पति के खिलाफ पुलिस ने 498, 323, 506 और 494 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें: कोमा में गई बेटी से मिलने नहीं दे रहा दामाद, एक्ट्रेस ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा












Click it and Unblock the Notifications