कोमा में गई बेटी से मिलने नहीं दे रहा दामाद, एक्ट्रेस ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

मशहूर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी बीमार है और उससे मिलने के लिए उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट में गुहार लगानी पड़ी है। चटर्जी ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुरोध किया है कि वो उनके दामाद को निर्देश दे, जो उन्हें बेटी से मिलने नहीं दे रहा है।

Moushumi Chatterjee

मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी बीमार है और उससे मिलने के लिए उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट में गुहार लगानी पड़ी है। चटर्जी ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुरोध किया है कि वो उनके दामाद को निर्देश दे, जो उन्हें बेटी से मिलने नहीं दे रहा है। मौसमी ने अपनी याचिका में कहा कि उनका दामाद डिकी मेहता उन्हें या परिवार के किसी भी अन्य सदस्य को बेटी पायल से मिलने नहीं दे रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट मौसमी चटर्जी की इस याचिका पर आज सुनवाई करेगी।

याचिका में कहा, बेटी से मिलने नहीं देता दामाद

याचिका में कहा, बेटी से मिलने नहीं देता दामाद

मौसमी चटर्जी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बेटी से मिलने की इजाजत मांगी है। चटर्जी की बेटी पायल कोमा में हैं। उन्होंने दामाद पर बेटी से न मिलने देने का आरोप लगाया है। जस्टिस बीपी धर्माधिकारी और एसवी कोटवाल की डिविजन बेंच ने चटर्जी के दामाद डिकी मेहता को याचिका के जवाब में अपना हलफनामा डालने को कहा है। कोर्ट आज इस मामले पर आगे की सुनवाई करेगा।

पिछले साल से खराब है बेटी पायल की तबीयत

पिछले साल से खराब है बेटी पायल की तबीयत

चटर्जी की बेटी पायल और बिजनेसमैन डिकी मेहता की शादी साल 2010 में हुई थी। पिछले साल पायल गंभीर रूप से बीमार हो गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य उनका खयाल रख रहे थे। कुछ महिने पहले मेहता और उनका परिवार उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर खार स्थित घर ले गया। चटर्जी ने कहा कि तभी से उनके दामाद ने उन्हें या परिवार के किसी भी दूसरे सदस्य को पायल से मिलने नहीं दिया है।

हिंदी और बंगाली फिल्मों का बड़ा नाम हैं मौसमी चटर्जी

हिंदी और बंगाली फिल्मों का बड़ा नाम हैं मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी हिंदी और बंगाली सिनेमा का जाना माना नाम हैं। उन्होंने राजेश खन्ना से लेकर शशि कपूर और जीतेंद्र-संजीव कुमार तक के साथ काम किया है। एक वक्त पर चटर्जी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। उन्होंने दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की 2015 में आई फिल्म 'पीकू' में पादुकोण की मौसी का रोल निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+