VIDEO: भारतीय सेना की ऐसी अपील पर भावुक हुआ आतंकवादी, बिना देर किए AK-56 के साथ किया सरेंडर
श्रीनगर, 27 जून। जम्मू-कश्मीर में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी है। आए दिन कश्मीर के विभिन्न इलाकों से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें सामने आती रहती हैं, जिसमें कुछ आतंकी या तो ढेर कर दिए गए या फिर अपनी जान की सलामती के लिए कुछ ने भारतीय जवानों के सामने सरेंडर कर दिया। हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया कि सुरक्षाबलों की अपील पर गांव में हथियार के साथ छिपे एक आंतकी ने आत्मसमर्पण कर दिया।

सेना के अधिकारी की हो रही तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद लोग सेना के अधिकारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि सेना के अधिकारी ने इतनी भावुक और विनम्र अपील की कि आतंकी हथियार डाल सरेंडर करने को मजबूर हो गया। आपको बता दें कि हाल ही में कश्मीर के टॉप कमांडर मुदासिर पंडित को ढेर करने के बाद बीते शुक्रवार सेना ने एक बार फिर एक आतंकी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है, उसे लश्करे लश्करे तैयबा से जुड़ा बताया जा रहा है।

एके-56 राइफल के साथ छिपा था आतंकी
कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान लश्कर के ही दूसरे आतंकी ने सैन्य अधिकारी की अपील के बाद ऐके-56 राइफल के साथ सरेंडर कर दिया। मामला दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले स्थित हांजीपोरा इलाके का है। जिस आतंकी ने सरेंडर किया उसकी पहचान शोपियां जिले निवासी साहिल रमजान के तौर पर हुई है। वायरल हो रहे वीडियो में आतंकी को तो नहीं दिखाया गया है लेकिन सेना के अधिकारी द्वारा की गई अपील को सुना और देखा जा सकता है।

सेना के अधिकारी ने क्या कहा?
वीडियो में किसी घर के कमरे में छिपे सैन्य बलों के साथ अधिकारी ने कहा, 'साहिल तुम्हें मेरी आवाज आ रही है...? सामने से 'हां' में जवाब आता है। इसके बाद अधिकारी ने फिर कहा, ...जब आवाज आ रही है तो मेरी बात सुनों...मैंने तुमको पहले भी रिक्वेस्ट किया, देखो तुन्हें आखिरी वार्निंग दे रहा हूं, रिक्वेस्ट कर रहा हूं...इसे जो भी समझा हो समझ लेना। अपना हथियार डाल दो..हाथ ऊपर कर लो और बाहर आ जाओ। मैं गारंटी देता हूं तुम्हें कुछ भी नहीं होगा।'

अधिकारी की अपील से भावुक हुआ आतंकी
सैन्य अधिकारी ने आगे कहा, 'अपने घर वालों को याद करो अपने दोस्तों को याद करो..अपने मां-बाप को याद करो। मेरी रिक्वेस्ट है हथियार डाल के हाथ ऊपर करके बाहर आ जा...मैं तेरे घर वालों को जानता हूं इसलिए चाहता हूं कि तू सरेंडर करे, उनके ऊपर जो दिक्कतें गुजरेंगी वो तू नहीं समझ सकता..इसलिए बोल रहा हूं कि हथियार डाल के हाथ ऊपर करके सरेंडर कर दे।' सेना के अधिकारी की इस अपील से भावुक हुआ आंतकी अपने ठिकाने से बाहर आता है और सरेंडर कर देता है।
A precious life from #Shopian was saved today, when a misguided youth who had recently joined LeT, surrendered during Op Hanjipora#IndianArmy remains steadfast in its commitment to accept surrenders of local youth, who want to shun violence and return to the national mainstream. https://t.co/wIGFFD6mlp pic.twitter.com/o33v9O0Bw7
— Chinar Corps🍁 - Indian Army (@ChinarcorpsIA) June 25, 2021
यह भी पढ़ें: 'मेड इन इंडिया' हथियार से दुश्मन को जवाब देगी सेना, जल्द मिलेंगे 1750 बख्तरबंद वाहन और 350 टैंक












Click it and Unblock the Notifications