CBSE Result 2026: किसी भी वक्त आ सकता है 12वीं का रिजल्ट! DigiLocker पर हलचल तेज, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

CBSE Class 12 Result 2026: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी समय Class 12 Result 2026 जारी कर सकता है। देशभर में करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

DigiLocker और UMANG ऐप पर "CBSE Board Class 12 Results Coming Soon" संदेश दिखने के बाद रिजल्ट जल्द आने की संभावना तेज हो गई है। पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो CBSE ने बीते तीन सालों में 12 या 13 मई के आसपास ही नतीजे जारी किए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट लिंक एक्टिव कर सकता है। छात्र लगातार आधिकारिक वेबसाइट्स और ऐप्स पर नजर बनाए हुए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड छात्रों को डिजिटल मार्कशीट और दूसरे जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराएगा।

CBSE Class 12 Result 2026

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा CBSE का रिजल्ट

CBSE रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को कई प्लेटफॉर्म पर स्कोरकार्ड देखने की सुविधा देगा। इससे वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के बावजूद छात्रों को परेशानी कम होगी।

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in

इसके अलावा DigiLocker, UMANG ऐप, SMS और IVRS सेवा के जरिए भी रिजल्ट एक्सेस किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: Sara Moin: न आंखें, न कान, न जुबां... फिर भी सारा मोइन ने रचा इतिहास, बनी ISC टॉपर, ICSE में भी गाड़ा था झंडा

ऐसे डाउनलोड करें CBSE 12th Result 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी जानकारी अपने पास रखनी होगी।

  • सबसे पहले results.cbse.nic.in वेबसाइट पर जाएं
  • "CBSE Class 12 Result 2026" लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
  • सबमिट बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें

फरवरी से अप्रैल तक हुई थी परीक्षा

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षाएं इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड ने कॉपियों की जांच और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच हुई थीं। अब रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में मानी जा रही हैं।

पिछले साल इन क्षेत्रों का रहा शानदार रिजल्ट

साल 2025 में कई क्षेत्रों का पास प्रतिशत काफी बेहतर रहा था। कुछ क्षेत्रों ने 95 फीसदी से ज्यादा रिजल्ट दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया था। 2025 में 10 क्षेत्रों का पास प्रतिशत 90 फीसदी से ज्यादा रहा। वहीं 6 क्षेत्रों का रिजल्ट 80 से 90 फीसदी के बीच दर्ज किया गया था। प्रयागराज क्षेत्र का पास प्रतिशत 79.53 फीसदी रहा था।

2025 में 90% से ज्यादा पास प्रतिशत वाले क्षेत्र

  • विजयवाड़ा - 99.60%
  • त्रिवेंद्रम - 99.32%
  • चेन्नई - 97.39%
  • बेंगलुरु - 95.95%
  • दिल्ली वेस्ट - 95.37%
  • Delhi East - 95.06%
  • चंडीगढ़ - 91.61%
  • पंचकूला - 91.17%
  • पुणे - 90.93%
  • अजमेर - 90.40%

DigiLocker पर मिलेंगे डिजिटल डॉक्यूमेंट

CBSE हर साल छात्रों को डिजिटल डॉक्यूमेंट की सुविधा भी देता है। इससे छात्रों को मार्कशीट और दूसरे जरूरी सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड करने में आसानी होती है। बोर्ड की अकादमिक रिपॉजिटरी "परिणाम मंजूषा" DigiLocker से जुड़ी हुई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

इन दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी उपलब्ध होगी:

  • मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • स्किल सर्टिफिकेट (जहां लागू हो)

ये सभी डॉक्यूमेंट cbse.digitallocker.gov.in पर उपलब्ध होंगे। DigiLocker लॉगिन से जुड़ी जानकारी छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजी जा सकती है।

रिजल्ट देखने के लिए क्या जरूरी होगा

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखनी चाहिए। इससे रिजल्ट जारी होते ही स्कोरकार्ड देखने में आसानी होगी।

छात्रों को नीचे दी गई जानकारी अपने पास रखनी होगी:

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • एडमिट कार्ड ID

इन डिटेल्स की मदद से छात्र तुरंत अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

SMS और IVRS से भी देख सकेंगे रिजल्ट

CBSE इस बार भी वैकल्पिक माध्यमों से रिजल्ट देखने की सुविधा देगा। वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्र SMS और IVRS का इस्तेमाल कर सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड SMS और IVRS सेवा उपलब्ध कराएगा ताकि छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Board Results: महाराष्ट्र SSC रिजल्ट में कोंकण का जलवा, दादर के छबिलदास स्कूल में जश्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+