62 साल के इस फेमस एक्टर की रशियन वाइफ आपका दिल चुरा लेगी, कौन है ये ग्लैमरस महिला? रूसी ब्यूटी ने बनाया दीवाना
Vindu Dara Singh Russian Wife: बॉलीवुड के फेमस एक्टर विंदु दारा सिंह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फिल्मों और टीवी की दुनिया में पहचान बना चुके विंदु दारा सिंह की लव लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। उनकी दो शादियां हुईं और दोनों रिश्तों ने खूब चर्चा बटोरी। आज भी कई लोग ये जानना चाहते हैं कि विंदु दारा सिंह की दूसरी पत्नी कौन हैं और उनकी पहली शादी आखिर क्यों टूट गई थी।
कौन हैं विंदु दारा सिंह की रशियन पत्नी डीना उमारोवा?
विंदु दारा सिंह की दूसरी पत्नी का नाम डीना उमारोवा (Dina Umarova) है। डीना मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं और एक समय में मशहूर मॉडल रह चुकी हैं। उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है।

सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं डीना उमारोवा
-आपको बता दें कि शादी के बाद डीना उमारोवा ने मॉडलिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और बिजनेस की तरफ कदम बढ़ाया। आज वह ब्लूस्काई इंडिया नाम के नेल पॉलिश ब्रांड की CEO हैं। इसके साथ ही उन्होंने Nail Academy की स्थापना भी की है। डीना कई सैलून और स्पा बिजनेस भी संभालती हैं और सफल बिजनेसवुमन के तौर पर पहचान बना चुकी हैं।
-विंदु दारा सिंह और डीना उमारोवा की एक बेटी भी है, जिसका नाम अमेलिया रंधावा बताया जाता है। दोनों अक्सर फैमिली फोटोज और खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते हैं।
विंदु दारा सिंह की पहली शादी और तलाक
-डीना उमारोवा से पहले विंदु दारा सिंह ने हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस फराह नाज (Farah Naaz) से शादी की थी। फराह नाज 80 और 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं और वह मशहूर एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन हैं।
-विंदु दारा सिंह और फराह ने साल 1996 में शादी रचाई थी। उस समय दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं और आखिरकार साल 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया था।
बेटे के जन्म के बाद भी नहीं बच पाया रिश्ता
-फराह नाज और विंदु दारा सिंह का एक बेटा भी है। हालांकि परिवार बढ़ने के बावजूद दोनों अपने रिश्ते को संभाल नहीं सके। तलाक के बाद दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया।
-फराह नाज ने बाद में एक्टर सुमित सहगल (Sumeet Saigal) से दूसरी शादी कर ली। अब वह फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर मुंबई में शांत जिंदगी जी रही हैं। फराह अब बेहद कम सार्वजनिक कार्यक्रमों या फिल्मी पार्टियों में नजर आती हैं।
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले विंदु दारा सिंह की अलग पहचान
आपोक बता दें कि विंदु दारा सिंह ने अपने पिता दारा सिंह (Dara Singh) की विरासत को आगे बढ़ाते हुए फिल्मों और टीवी में काम किया। हालांकि उनकी निजी जिंदगी हमेशा लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा रही। खासतौर पर उनकी दूसरी शादी और विदेशी पत्नी डीना उमारोवा को लेकर फैंस के बीच आज भी काफी उत्सुकता देखने को मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications