Silver Rate Today: चांदी भी होने लगा महंगा, 100gm से 1kg तक किस भाव पर बिक रहा सिल्वर,आज क्या हैं रेट्स
Silver Rate Today 12 May 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर बनी अनिश्चितता का असर अब सीधे सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। सोने के बाद चांदी की कीमतों में भी लगातार बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार 12 मई 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1,955 रुपये की तेजी के साथ 2,80,266 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,78,311 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में चांदी की कीमतें फिर से ऊपर चढ़ गई हैं। शादी-विवाह के सीजन और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण बाजार में खरीदारी तेज हुई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर चांदी 80.28 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

MCX से लेकर सर्राफा बाजार तक चांदी में क्यों आई तेजी?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया और निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करना शुरू कर दिया। इसका असर सोना और चांदी दोनों पर पड़ा।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी का भाव 2,56,400 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक कई शहरों में खुदरा बाजार में चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रही है।
Silver Price In India: देश के बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव
| शहर | सिल्वर रेट |
|---|---|
| 🔹दिल्ली | ₹2,750 (10 ग्राम) | ₹27,500 (100 ग्राम) | ₹2,75,000 (एक किलो) |
| 🔹मुंबई | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹कोलकाता | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹चेन्नई | ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900 |
| 🔹पटना | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹लखनऊ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹अयोध्या | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹गाजियाबाद | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹नोएडा | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹गुरुग्राम | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹चंडीगढ़ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹जयपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹मेरठ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹लुधियाना | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹गुवाहाटी | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹जलगांव | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹इंदौर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹कानपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹अहमदाबाद | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹वडोदरा | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹सूरत | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹पुणे | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹नागपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹नासिक | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹बैंगलोर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹भुवनेश्वर | ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900 |
| 🔹कटक | ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900 |
| 🔹केरल | ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900 |
| 🔹रायपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| 🔹हैदराबाद | ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900 |
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल?
सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 3,700 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी। इसके बाद चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं MCX में जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 3,068 रुपये उछलकर 2,56,333 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
लेमन मार्केट डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग के मुताबिक शादी सीजन के चलते रिटेल डिमांड मजबूत बनी हुई है, जिससे चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।
29 जनवरी को बना था रिकॉर्ड हाई
इस साल 29 जनवरी 2026 को चांदी ने वायदा बाजार में अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। उस दिन MCX पर सिल्वर का भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद बाजार में कई बार गिरावट आई, लेकिन अब एक बार फिर तेजी का माहौल बनता दिख रहा है।
देश में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इनमें डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमत, अंतरराष्ट्रीय मांग, ब्याज दरें, भू-राजनीतिक तनाव और आयात शुल्क प्रमुख हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा MCX, अंतरराष्ट्रीय कॉमेक्स बाजार और स्थानीय सर्राफा बाजार की मांग के आधार पर रोजाना रेट बदलते रहते हैं।
Silver Rate Today FAQs
1. आज चांदी का भाव कितना है?
12 मई 2026 को कई शहरों में चांदी का रिटेल भाव करीब ₹2,75,000 प्रति किलो चल रहा है।
2. MCX पर चांदी का वायदा भाव कितना पहुंचा?
MCX पर चांदी 0.7% की तेजी के साथ 2,80,266 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।
3. चांदी महंगी क्यों हो रही है?
पश्चिम एशिया तनाव, डॉलर में उतार-चढ़ाव और शादी सीजन की मांग के कारण चांदी की कीमतों में तेजी आई है।
4. क्या अभी चांदी में निवेश करना सही है?
विशेषज्ञों के मुताबिक लंबे समय के निवेशकों के लिए गिरावट पर खरीदारी फायदेमंद हो सकती है, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
5. भारत में चांदी का रेट कैसे तय होता है?
अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, MCX ट्रेडिंग और स्थानीय मांग के आधार पर चांदी की कीमत तय होती है।














Click it and Unblock the Notifications