विराट कोहली के खिलाफ साजिश का पर्दाफाश, बदनाम करने के लिए महिला को मिला पैसों का ऑफ़र

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) न केवल मैदान पर अपनी बल्लेबाजी के लिए, बल्कि अपनी साख और ब्रांड वैल्यू के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज दावा सामने आया है, जिसने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। जर्मन मॉडल लिज़लाज़ ने यह खुलासा किया है।

​उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह दावा किया है कि उन्हें विराट कोहली की छवि को नुकसान पहुंचाने और उनके खिलाफ बोलने के लिए पैसों का लालच दिया गया था। महिला के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे संपर्क किया और उन्हें कोहली को डिफ़ेम (बदनाम) करने के लिए एक बड़ी रकम ऑफर की।

Virat Kohli

​साजिश के पीछे किसका हाथ?

​लिज़लाज़ ने अपने खुलासे में किसी खास व्यक्ति या संस्था का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि कोहली की ग्लोबल लोकप्रियता को गिराने के लिए पीआर (PR) स्टंट या किसी बड़ी साजिश के तहत यह काम किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उनसे कोहली के बारे में गलत बातें फैलाने और उनकी पर्सनैलिटी पर सवाल उठाने को कहा गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

​इस खुलासे से जुड़ा एक वीडियो और स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में विराट कोहली या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस घटना ने पैड पीआर और खिलाड़ियों के खिलाफ होने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग के पीछे के काले सच को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

कोहली ने किया था पोस्ट लाइक

गौरतलब है कि विराट कोहली ने हाल ही में इस मॉडल का एक इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें उठने लगी थीं। उसी मामले के बाद उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए पैसे ऑफर होने का खुलासा लिज़लाज़ ने किया है।

गौरतलब है कि लिज़लाज़ आईपीएल में आरसीबी का ही समर्थन करती हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो आरसीबी के समर्थन में दिखे हैं और जर्सी भी वही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+