हताश आतंकवादियों की वजह से दहली घाटी: उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर। जिस तरह से दो चरणों के विधानसभा चुनावों में कश्मीर में तबाड़तोड़ वोटिंग हुई है उसकी वजह से आतंकवादियों और सरहदपार के वो लोग जो केवल दहशत फैलाने का काम करते हैं, के पसीने छूट गये हैं जिनकी वजह से कश्मीर में शुक्रवार को ताबड़तोड़ आतंकी हमले हुए हैं।
इस बारे में बात करते हुए कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले से यह बात सामने आती है कि हताश आतंकवादी शांति तथा सामान्य स्थिति को बाधित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन इस तरह से दहशत फैलाकर वो हमारे प्रदेश की जनता के हौसले को पस्त नहीं कर सकते हैं।
My heartfelt condolences to the families of those killed in the 4 attacks today. I hope @HMOIndia takes steps to plug the gaps in C I grid.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 5, 2014 गौरतलब है कि शुक्रवार को कश्मीर में हुए चार आतंकी हमले में अब तक 21 लोग मारे गए। हमले के दौरान आठ सैनिक भी शहीद हुए हैं, जबकि 11 घायल हैं। भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक सैन्य शिविर तथा पुलिस चौकी पर हमले किए। इसके अलावा, तीन जगहों पर सुरक्षाकर्मियों के दलों पर ग्रेनेड से हमले किए, आतंकियों के पास से जिंदा ग्रेनेड बरामद हुए हैं।
हमले की जानकारी देते हुए सैन्य अधिकारी ने मीडिया से कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर हमला कर दिया।
It's been a terrible day - 4 attacks & a number of deaths - security forces & innocent civilians killed in the valley today. 1/2
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 5, 2014 हमले के बाद आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित आठ सैनिक तथा तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस दौरान सभी छह आतंकवादी भी मारे गए। शहीद होने वालों में लेफ्टिनेंट कर्नल संकल्प कुमार तथा एक जूनियर कमीशंड अधिकारी शामिल है।
श्रीनगर में सोमवार को पीएम मोदी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। राज्य में पांच चरणों के तहत विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। अगले चरण के मतदान के चार दिन पूर्व यह हमला हुआ है। मतदान नौ दिसंबर को होना है।













Click it and Unblock the Notifications