Telangana Lovers: सुबह हुआ अपहरण, दोपहर में लड़की ने वीडियो जारी कर कहा- हमने शादी कर ली है

तेलंगाना में लड़की का अपहरण हुआ था, जिसका वीडियो सामने आया था, लेकिन अपहरण के कुछ घंटों बाद लड़की ने वीडियो जारी करके अपहरणकर्ता को बताया प्रेमी

Telangana Lovers

Telangana Lovers: तेलंगाना में पिता के सामने कुछ लोग बेटी को अगवा करके ले जाते हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जोकि काफी वायरल हुआ था। लेकिन इस मामले में अब नाटकीय मोड़ आ गया है। दरअसल 18 साल की जिस लड़की का अपहरण हुआ था, उसने खुद एक वीडियो जारी करके अपहरण करने वाले को अपना ब्वॉयफ्रैंड बताया है। लड़की ने वीडियो में दावा किया है कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए गई थी। उसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

सुबह अपहरण, दोपहर में बताया प्रेमी

सुबह अपहरण, दोपहर में बताया प्रेमी

रिपोर्ट के अनुसार लड़की का सुबह 5.30 बजे अपहरण हुआ। जिसने लड़की का अपहरण किया वह एक कॉलेज का छात्र है। लड़की के पिता जब मंदिर जा रहे थे, उसी दौरान चंदूरथी जिले के मूडपल्ले गांव में लड़की का अपहरण हो गया। कुछ लोग जबरन लड़की को पकड़कर कार में बैठाते हैं और उसे लेकर चले जाते हैं। इस दौरान लड़की का पिता दौड़ते हुए कार की ओर आता है और बेटी को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन तबतक कार वहां से फरार हो जाती है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

कहानी में आया ट्विस्ट

कहानी में आया ट्विस्ट

इस मामले में बाद में लड़की के पिता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 323 के तहत केस दर्ज किया और लड़की को बचाने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और उसने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने लड़की का अपहरण किया था। लेकिन दोपहर होते-होते लड़की ने एक वीडियो जारी कर दिया। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में लड़की ने दावा किया कि उसका अपहरण नहीं हुआ है।

मंदिर में जाकर की शादी

मंदिर में जाकर की शादी

लड़की ने वीडियो में कहा कि मेरा अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि मैं जिसके साथ गई थी वह मेरा प्रेमी था। लड़की ने कहा कि हम दोनों ने गांव से 50 किलोमीटर दूर एक मंदिर में शादी कर ली है। लड़की ने कहा हमने चार साल पहले शादी कर ली थी, लेकिन हमारे माता-पिता ने उसे स्वीकार नहीं किया क्योंकि लड़का दलित समुदाय से आता है। लड़की ने जो वीडियो जारी किया है उसमे देखा जा सकता है कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी के जोड़े में है, दोनों ने कहा कि हम चार साल से प्रेम में हैं।

पहले ही कर ली थी शादी

पहले ही कर ली थी शादी

महिला ने कहा कि मेरे माता-पिता मेरी दूसरे आदमी से शादी की योजना बना रहे थे, जिसके बाद मैने अपने प्रेमी को फोन किया और उसके साथ चली गई। महिला ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है। उसने कहा कि 10 माह पहले मैंने शादी कर ली थी, लेकिन उस वक्त वह नाबालिग थी। जिसकी वजह से लड़के के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया या था क्योंकि पुलिस ने दोनों को समझाकर लड़की को घरवालों के पास भेज दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+