तेलंगाना: छात्रा की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, BJP MP का CM KCR पर हमला

Protest Girl Student Died By Suicide In Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद छात्रों समेत लोगों में आक्रोश देखने को मिला। उनकी आत्महत्या के बाद छात्रों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

बीजेपी सांसद डॉ. के लक्ष्मण ने इस मामले पर ट्वीट कर कहा कि एक मेहनती छात्रा कुमारी प्रवल्लिका की आत्महत्या बेहद दर्दनाक खबर है। वह कई महीनों से लगन से सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। लेकिन बीआरएस सरकार द्वारा परीक्षाओं को बार-बार रद्द करने और स्थगित करने के कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया है।

तेलंगाना: छात्रा की मौत के बाद लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

तेलंगाना सरकार की लापरवाही के चलते छात्रा ने दी जान- बीजेपी एमपी

इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने तेलंगाना सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बेरोजगार युवाओं के प्रति राज्य सरकार की कर्तव्य की पूर्ण विफलता है। मैं छात्रा प्रवल्लिका के लिए न्याय की मांग करता हूं। तेलंगाना सरकार की घोर लापरवाही के चलते प्रवल्लिका और अनगिनत अन्य लोग भी परेशानियों का सामना किया है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव: KCR की 'पिंक पार्टी' का 2014-18 में दबदबा, जानिए कैसे लगातार बढ़े वोट शेयर

निजी लैब में भारी धमाका

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के बोल्लाराम औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा निजी प्रयोगशाला (लैब) में एक रिएक्टर में विस्फोट होने से हुआ है। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: प्राइवेट लैब में रिएक्टर में भारी विस्फोट, कई लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+