तेलंगाना: प्राइवेट लैब के रिएक्टर में भारी विस्फोट, कई लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के बोल्लाराम औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा निजी प्रयोगशाला (लैब) में एक रिएक्टर में विस्फोट होने से हुआ है। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वे मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बड़ी संख्या में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
वहीं, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक छात्रा की आत्महत्या के बाद छात्रों समेत लोगों में आक्रोश देखने को मिला। उनकी आत्महत्या के बाद छात्रों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
बीजेपी सांसद ने सीएम केसीआर पर साधा निशाना
बीजेपी सांसद डॉ. के लक्ष्मण ने इस मामले पर ट्वीट कर कहा कि एक मेहनती छात्रा कुमारी प्रवल्लिका की आत्महत्या बेहद दर्दनाक खबर है। वह कई महीनों से लगन से सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। लेकिन बीआरएस सरकार द्वारा परीक्षाओं को बार-बार रद्द करने और स्थगित करने के कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव: KCR की 'पिंक पार्टी' का 2014-18 में दबदबा, जानिए कैसे लगातार बढ़े वोट शेयर












Click it and Unblock the Notifications