Telangana: सिर्फ इतने वोट से थम गया कार का पहिया, कांग्रेस ने BRS से केवल 2% की बढ़त से हासिल की जीत

Telangana Election Result 2023: 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में से चार राज्यों का परिणाम सामने आ गया है। चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमल खिला है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस आगे है। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

कांग्रेस ने तेलंगाना में बीआरएस को बड़ा झटका दिया है। बीआरएस सत्ता से दूर चला चला गया। केसीआर ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन कांग्रेस और बीआरएस के बीच जीत का अंतर बहुत अधिक नहीं है। कांग्रेस ने बीआरएस से सिर्फ 2 प्रतिशत की बढ़त से जीत हासिल की है।

कांग्रेस ने BRS से केवल 2% की बढ़त से हासिल की जीत

तेलंगाना में कांग्रेस को 39.53 प्रतिशत वोट मिले। वहीं, बीआरएस को 37.42 प्रतिशत वोट मिले। बीजेपी को 13.81 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस और बीआरएस के बीच वोटों का अंतर 2.11 प्रतिशत रहा।

कांग्रेस ने 64 सीटों पर दर्ज की जीत

तेलंगाना में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। 119 सीट वाली विधासभा चुनाव में कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की है। चार राज्यों में से सिर्फ तेलंगाना में ही बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। बाकी तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 7 सीटों पर दर्ज की जीत

वहीं, बीआरएस को सत्ता से बाहर होना पड़ा। बीआरएस को सिर्फ 36 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सरकार बनाने का पेश किया दावा

केसीआर ने राज्यपाल सुंदरराजन से मिलकर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

यह भी पढ़ें- Telangana Election Result 2023: तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव ने स्‍वीकारी हार, राज्‍यपाल को सौंपा इस्‍तीफा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+