Telangana Election Result 2023: तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव ने स्वीकारी हार, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
Telangana Election Result 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणामों में सत्तारूढ़ राष्ट्र समिति (बीआरएस) को कांग्रेस से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बहुमत के 90 सीटों के आंकड़े से कहीं अधिक सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। तेलंगाना राज्य के गठन के बाद से 2014 से सत्ता पर काबिज के चंद्रशेखर राव में ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस पार्टी के अध्यक्ष के चंद्र शेखर राव ने कांग्रेस से मिली हार के बाद अपनी हार को स्वीकारते हुए रविवार की देर शाम राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है।
बता दें कांग्रस पार्टी ने तेलंगाना में कर्नाटक की तर्ज पर छह गारंटियों का वादा किया था। छह गारंटियों की बदौलत कांग्रेस को तेलंगाना में ये अपार जीत मिली है। कांग्रेस ने इन गारंटियों के जरिए राज्य के युवा, किसान,महिला समेत सभी वर्गों को साधा था। अब जो चुनाव परिणाम आया है उसमें कांग्रेस को मिली जीत से साफ है कि कांग्रेस की गारंटियों की बदौलत ही कांग्रेस के पक्ष में हवा बही और तेलंगाना पर देश की सबसे पुरानी पार्टी ने विजय हासिल की है।
कांग्रेस अपनी तेलंगाना में जीत हासिल कर लोकसभा चुनाव से पहले दो राज्य कर्नाटक और तेलंगाना पर कब्जा जमा लिया है। ये दोनों ही राज्य दक्षिण भारत के अहम राज्य है।
वहीं कांग्रेस के सीएम पद के दावेदार रेवंत रेड्डी भले ही अपनी सीट पर हारे हैं लेकिन चुनाव परिणाम आते ही ही रविवार शाम प्रेस वार्ता कर कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई थी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के प्रमुख अनुमुला रेवंत रेड्डी कामारेड्डी सीट पर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से अपना कोडंगल सीट पर मुकाबला मान रहे थे लेकिन भाजपा उम्मीवार ने बीआरएस की मानी जाने वाली सीट पर सीएम केसआर के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत की परास्त कर दिया हे। हालांकि रेवंत रेड्डी की हार के बावजूद राज्य में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ता रेड्डी के आवास के बाहर जश्न मनाया।












Click it and Unblock the Notifications