तेलंगाना चुनाव: दोबारा कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं भाजपा नेता राज गोपाल रेड्डी, किया ये दावा
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 30 नंवब को होने वाला है। इससे पहले भाजपा नेता और पूर्व विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी दोबारा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। रेड्डी ने दावा किया है कि अगस्त 2022 में जब से वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं तभी से उन पर कांग्रेस पार्टी में दोबारा शामिल होने का दबाव है। उन्होंने कहा अभी मैंने इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है।

बता दें कांग्रेस से मुंगोडे के विधायक रहे रेड्डी ने अगस्त महीने में कांग्रेस छोड़ते ही विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था, उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे लेकिन वो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए थे।द् पड़ी।
गौरतलब है कि राज गोपाल रेड्डी, भोंगिर सीट से कांग्रेस सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के भाई हैं, भाजपा नेतृत्व से खुश नहीं थे और वह उन नेताओं में से एक थे जिन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से बंदी संजय को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की थी।
बता दें कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज गोपाल रेड्डी हो भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य हाल ही में नियुक्त किया है। हालांकि पिछले एक महीने से वो भाजपा में सक्रिय भूतिका नहीं निभा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गोपाल रेड्डी कथित तौर पर एलबी नगर निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। रविवार को भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में उनका नाम नहीं हे।
बता दें रेड्डी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मुंगोडे में एक सार्वजनिक बैठक में काफी धूमधाम के बीच भाजपा में शामिल हुए थे।
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष के पद पर जब ए रेवंत रेड्डी को नियुक्त किया था तब गोपाल रेड्डी और उनके भाई वेंकट रेड्डी दोनों ही कांग्रेस से नाराज थे।
मुनुगोडे उपचुनाव में हार के बाद राज गोपाल रेड्डी भाजपा में असहज महसूस कर रहे हैं, इसलिए उनके दोबारा कांग्रेस ज्वाइन संभावनाएं प्रबल है।
याद रहे तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भाजपा के कई नेता अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं अब माना जा रहा है कि गोपाल रेड्डी भी अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में वापसी का मन बना चुके हैं।
तेलंगाना: दशहरें के बाद शुरू होगी मुख्यमंत्री नाश्ता योजना, छात्र-छात्राओं को शाम को दिया जाएगा रागी जावा












Click it and Unblock the Notifications