तेलंगाना: दशहरें के बाद शुरू होगी मुख्‍यमंत्री नाश्ता योजना, छात्र-छात्राओं को शाम को दिया जाएगा रागी जावा

तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले सत्‍तारूढ़ बीआरएस सरकार ने राज्‍य के सरकारी स्‍कूलों के छात्रों के लिए नाश्‍ता योजना की शुरूआत करने का ऐलान किया था। केसीआर सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत दशहरे के बाद स्‍कूलों के छात्र-छात्राओं को सुबह का नाश्‍ता और दोपहर को भोजन दिया जाएगा।द्य

तेलंगाना में दशहरें की छुट्टी से लौटने के बाद सरकारी स्‍कूलों में छात्र-छात्राओं को सुबह नाश्‍ता दिया जाएगा और दोपहर और शाम के भोजन में रागी जावा के दिया जाएगा।

school

शिक्षा विभाग ने छात्रों को घर जाने से पहले पौष्टिक रागी जावा देने का निर्णय दिया है। सभी सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना की हो रही शुरूआत के बारे में बात करते हुए शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने का "जब से नाश्ता योजना शुरू की गई है, स्कूल छोड़ने से पहले छात्रों को रागी जावा परोसने का निर्णय लिया गया है।

बता दें इस शैक्षणिक सत्र की शुरूआत में केसीआर सरकार ने सरकारी स्‍कूलों में छात्रों के लिए पोषण पूरक के यपन में रागी अवा लॉन्‍च किया। गुड़ पाउडर के साथ मिश्रित यह पूरक छात्रों को स्कूल में अपना दिन शुरू करने से पहले सप्ताह में तीन बार परोसा जा रहा है।

गौरतलब है कि तेलंगाना में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना 119 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक स्कूल में शुरू की गई है, 26 अक्टूबर को फिर से खुलने के बाद इसे सभी स्कूलों में विस्तारित किया जाएगा। दिन के अनुसार नाश्ते के मेनू में इडली, उपमा, पुरी, बाजरा इडली शामिल हैं। पोहा, पोंगल, सब्जी पुलाव और खिचड़ी। ये मुख्‍यमंत्री नाश्‍ता योजना 27,147 स्कूलों में 23 लाख से अधिक छात्रों को कवर करेगी।

तेलंगाना के सरकारी स्‍कूलों में पहलेछात्रों को पहले से ही बढ़िया चावल के साथ मध्याह्न भोजन दिया जाता था जिसमें दाल, सांबर, सब्जी करी, फलियां सब्जी करी और वेजिटेबल बिरयानी, फ्राइड राइस और पुलिहोरा छात्रों को मध्याह्न भोजन मे दिया जाता है। इसके अलावा हफ्ते में तीन बार छात्रों को को अंडा दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+