तेलंगाना में कब होंगे चुनाव, आज फैसला कर सकता है चुनाव आयोग
नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा भंग होने के बाद अब राज्य में समय से पहले चुनाव तय माने जा रहे हैं। विधानसभा भंग होने के बाद अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग की ओर हैं। चुनाव आयोग की आज होने वाली बैठक में तेलंगाना को लेकर चर्चा होगी। वहीं, ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अन्य चार राज्यों में होने वाले चुनाव के साथ भी तेलंगाना में भी चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि ये महज कयास भर ही हैं क्योंकि चुनाव आयोग को इस मामले में फैसला लेना है।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना में समय से पहले चुनाव क्यों चाहते हैं KCR? ये हैं बड़ी वजह

दरअसल, वीरवार को तेलंगाना के राज्य चुनाव आयुक्त की ओर से केंद्रीय चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंपी गई और ये माना जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में प्रदेश में चुनाव कराने को लेकर कानूनी पहलुओं समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
चुनाव आयोग उन पहलूओं पर भी चर्चा करेगा कि क्या मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले चुनाव के साथ ही तेलंगाना में चुनाव कराए जा सकते हैं? चूंकि तेलंगाना में चुनाव जून, 2019 में होने थे लेकिन केसीआर द्वारा विधानसभा भंग कर दिए जाने के कारण चुनाव आयोग के सामने ये मामला भी आ गया है।
इसके पहले, गुरुवार को केसीआर ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी जहां विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। इसके बाद राज्यपाल ने भी प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए केसीआर को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया था। केसीआर राज्य में समय से पहले चुनाव चाहते हैं ताकि वो 2019 लोकसभा चुनाव पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें। वहीं, उनकी कोशिश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने की भी है।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पटेल के समर्थन में खुलकर सामने आई कांग्रेस, 24 घंटे के उपवास पर बैठने की दी धमकी












Click it and Unblock the Notifications