बिहार जाएंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, नीतीश कुमार से करेंगे भेंट

बिहार जाएंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, नीतीश कुमार से करेंगे भेंट

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 31 अगस्त को बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट करेंगे। वहीं गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। इसके अलावा वो राज्य में हाल ही में हुई दुर्घटना में मारे गए बिहार के श्रमिकों के परिवारों को चेक प्रदान करेंगे।

 Telangana CM K Chandrashekhar Rao to visit Bihar on August 31st 2022
तेलंगाना के मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं, जहां वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट करेंगे और इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों पर चर्चा कर सकते हैं। दरअसल साल 2023 में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं और 2024 में लोकसभा के चुनाव होंगे। ऐसे में के चंद्रशेखर राव और नीतीश कुमार के बीच इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। नीतीश कुमार पहले भी कई बार विपक्षी एकता की बात कर चुके हैं और हाल ही में उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर इस बात के संकेत दे दिए हैं कि लोकसभा चुनाव में वो महागठबंधन में अहम रोल निभाएंगे। वहीं चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 2021 में लोगों को भारतीय जनता पार्टी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+