तेलंगाना: 'BRS का मतलब भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी समिति', CM KCR पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath on KCR: चार राज्यों में चुनावों के बाद अब तेलंगाना की बारी है। 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया अपनी ताकत झोंक दी हैं। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना के कुमुराम भीम आसिफाबाद में बीआरस पर जमकर बरसे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि तेलंगाना आज 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा है। उन्होंने BRS का मतलब 'भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी समिति'बताया है। सीएम योगी ने कहा कि BRS यहां के युवाओं, किसानों और महिलाओं को धोखा दे रहा है।

BRS का मतलब भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी समिति: CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि तेलंगाना आंदोलन के दौरान किए गए वादों को ही केसीआर भूल गए। उन्होंने कहा कि जब तेलंगाना बना था तब सरप्लस राज्य था। लेकिन अब तेलंगाना 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में फंस चुका है। इसका नतीजा है कि बीआरएस ने यहां के नौजवानों, महिलाओं और किसानों को धोखा देने का काम किया है।

सीएम योगी ने कहा कि समाज को बांटने के लिए कोई सरकार इतने हद तक गिर सकती है। यहां की सरकारें मुस्लिम को आरक्षण देने की घोषणा करती है। अनुसूचित जाति, दलित वंचित, लोगों का हक छिना जा रहा है। जो बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का भी अपमान है, जो ये बीआरएस और कांग्रेस की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की सरकार आएगी तो मुस्लिम आरक्षण को खत्म करेगी।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव: मतदान से पहले बीआरएस नेता कविता बोलीं- कांग्रेस में विश्वसनीयता की कमी है, हमेशा धोखे दिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+