एक चाय बेचने वाला क्या करेगा देश की तरक्की: नरेश अग्रवाल
नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह एक सिपाही को कप्तान बनाकर सेना की कमान सौंप दी जाये तो सेना की हार निश्चित है ठीक उसी तरह एक चाय वाला क्या देश की तरक्की करेगा? रही बात तो किसी की चुनावी सभा में लोगों की तो मैं बता दूं कि भीड़ तो मदारी भी जुटा लेता है।'
सपा महासचिव नरेश अग्रवाल ने कहा कि मोदी हर चीज की तुलना अपने गुजरात से कर डाल देते है। यूपी के आलू-प्याज को भी वह अपने यहां से तौलने लगते हैं, अरे मैं पूछता हूं कि अगर मोदी पीएम बन भी जाये तों क्या वह चीन औप पाकिस्तान पर लगाम लगाने के लिए कुछ नया सोच पायेंगे।
वैसे मालूम हो कि आजकल चुनावी सभाओं में नेतागण एक-दूसरे पर अलंकारिक टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में नरेश अग्रवाल ने बीजेपी की तुलना विधवा से कर दी थी। जिस पर भी काफी हो-हल्ला मचा था।
नरेश अग्रवाल ने कहा कि मोदी की जनसभाओं में केवल छोटी-छोटी बातों का जिक्र होता है अरे अगर आप देश के पीएम बनने का ख्वाब देखते हैं तो आप क्यों नही किसी राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
जाहिर है कि अग्रवाल की तीखी बात पर बीजेपी को मिर्ची लगनी ही थी।लखनऊ में बीजेपी के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यह लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। मोदी लगातार तीसरी बार गुजरात के सीएम बने हैं ऐसे में नरेश अग्रवाल की ओर से कही गयी सारी बातें बेबुनियाद हैं। उन्हें अपनी बातों पर शर्म आनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications