राजनीति में शब्‍दों की मर्यादा लांघ गये नरेश अग्रवाल, मोदी पर की घटिया बयानबाजी

SP leader Naresh Agarwal
लखनऊ। शुक्रवार को झांसी में गुजरात के मुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र मोदी ने जब गरजना शुरु किया तो कांग्रेस के साथ ही साथ सपा और बसपा पर भी जमकर निशाना साधा। नरेन्‍द्र मोदी ने सपा सरकार पर परिवारवाद का आरोप लगाया। इन्‍हीं आरोपों को जबाब में सपा नेता ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया है जिसने शब्‍दों की सारी मर्यादाएं पार कर दीं। बदजुबानी पर उतरकर नरेश अग्रवाल ने मोदी पर हमला बोल दिया।

नरेश अग्रवाल ने जो बयान दिया उसे यहां लिखा नहीं जा सकता और यहीं ये दर्शाने के लिये काफी है कि उनका बयान कितना घटिया और गिरा हुआ था। नरेश अग्रवाल ने कहा कि मैं नहीं समझता हूं कि बीजेपी ने मोदी को गांव का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है या फिर देश का।

वो मुद्दों की बात नही कर रहे हैं। जहां तक परिवारवाद की बात कर रही है बीजेपी, मैं ये कह रहा हूं कि जिस बीजेपी में शादी का चलन ही नहीं है वो परिवार का मतलब क्या समझेंगे। हमारे यहां गांवों की कहावत है कि **** से आशीर्वाद लेने जाओ तो वो कहता है मेरी तरह हो जाओ। बीजेपी ओछी राजनीति ना करे।

उधर, नरेश अग्रवाल के आपत्तिजनक बयान के बाद बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि समाजवादी पार्टी अपने गिरेबान में झांके। ये लोग वंशवादी राजनीति करते हैं। उनको कैसे पता चलेगा की लोकतंत्र क्या होता है।

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि नरेश अग्रवाल के का ये बयान बचकाना है, दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे सेक्युलर सिंडिकेट का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मालूम हो कि नरेश अग्रवाल ही वह नेता हैं जिन्होंने लालू से चुनाव लडऩे का हक छीनने को गलत बताया था। उन्होंने ही मुंबई गैंगरेप के बाद कहा था कि रेप की घटनाओं से बचने के लिए लड़कियों को अपने कपड़ों का ख्याल रखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+