विवादित विज्ञापन को वापस लेने के बाद सामने आया 'तनिष्क' का पहला बयान, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। भारत के फेमस जूलरी ब्रांड 'तनिष्क' के विज्ञापन में मचा बवाल अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गया है। एड को लेकर बॉलीवुड सितारे और राजनीतिक हस्तियों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करने के बाद पहली बार तनिष्क ने एक बयान जारी कर विज्ञापन को वापस लेने की बात कही है। कंपनी ने कहा कि हम अनजाने में लोगों की भावनाओं को हुए नुकसान के लिए दुख प्रकट करते हैं, हम अपने कर्मचारियों, पार्टनर्स और स्टाफ स्टोर की भलाई को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन को वापस लेते हैं।

यूट्यूब से हटाना पड़ा विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में तनिष्क ने अपने नए कलेक्शन एकत्वम की शुरुआत की जिसका विज्ञापन यूट्यूब पर पोस्ट किया गया। तनिष्क ने अपने एड में हिंदू-मुस्लिम परिवार के बीच शादी के बंधन को दिखाया था जिसे सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने लव जिहाद का नाम दिया। इस विज्ञापन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आखिर में तनिष्क को वह एड यूट्यूब से हटाना पड़ा। अब तनिष्क ने अपना एक बयान जाने कर एड वापस लेने की बात कही है।
— Tanishq (@TanishqJewelry) October 13, 2020
तनिष्क ने वापस लिया विज्ञापन
अपने बयान में तनिष्क ने कहा, एकत्वम कैंपेन के पीछे विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का एक साथ आकर जश्न मनाने का आइडिया है। इस चुनौतीपूर्ण समय में स्थानीय समुदाय और परिवार एकता का जश्न मना रहे हैं, इस फिल्म पर हमारे उद्देश्य के विपरीत लोगों की गंभीर प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, अनजाने में लोगों की आहत हुई भावनाओं के लिए हम दुख प्रकट करते हैं, हम अपने कर्मचारी, पार्टनर्स और स्टाफ स्टोर की भलाई को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन को वापस लेते हैं।
Recommended Video

तनिष्क के विज्ञापन को दिव्या दत्ता ने दी आवाज
विज्ञापन को अपनी आवाज देने वाली फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा है कि जिस तरह से कंपनी ने यह विज्ञापन वापस लिया, उससे वह दुखी हैं। बता दें कि 45 सेकेंड के तनिष्क के एड वीडियो में एक हिंदू महिला को मुस्लिम परिवार की वधू के दौर पर दिखाया गया है। वधू के हिंदू होने के बावजूद परिवार वाले हिंदू रिति-रिवाज से सभी परंपराओं का पालन करते हैं, इस ऐड के जरिए एकत्व दिखाने की कोशिश की गई थी। लेकिन एड का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि हिंदू त्योहार के दौरान ही इस तरह के विज्ञापन के जरिए एक प्रोपेगेंडा चलाया जाता है।
यह भी पढ़ें: तनिष्क एड के बहिष्कार पर शशि थरूर का जवाब- हिंदू-मुस्लिम एकता से दिक्कत, तो भारत का बायकॉट करो
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications