तनिष्क एड के बहिष्कार पर शशि थरूर का जवाब- हिंदू-मुस्लिम एकता से दिक्कत, तो भारत का बायकॉट करो
नई दिल्ली। भारत के टाटा ग्रुप का मशहूर ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क (Tanishq) के विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का रिएक्शन सामने आया है। विज्ञापन पर सवाल खड़ा करने वाले ट्रोलर्स को कड़ा जवाब देते हुए शशि थरूर ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता से अगर इतनी ही दिक्कत है तो हिंदुस्तान का बायकॉट करो। बता दें कि ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन पर इस कदर बवाल मचा कि तनिष्क को इंटरनेट से अपना वह एड हटाना पड़ा है।
Recommended Video

तनिष्क के विज्ञापन पर विवाद
दरअसल, तनिष्क ने हाल ही में अपने नए कलेक्शन 'एकत्वम' के प्रमोशन के लिए एक विज्ञापन तैयार किया था जिसमें हिंदू-मुस्लिम परिवार की एकता दो दिखाया गया था। इस विज्ञापन में एक हिंदू महिला का मुस्लिम परिवार की बहू दिखाया गया है। विज्ञापन को लेकर अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कई यूजर्स ने तनिष्क के इस एड को लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला बताया है।

तनिष्क को मिला शशि थरूर का साथ
एक तरफ जहां ट्रोलर्स तनिष्क के विज्ञापन पर निशाना साध रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एड के द्वारा समाज को दिए जा रहे संदेश की सराहना की है। तनिष्क के समर्थन में शशि थरूर ने ट्वीट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने लिखा, 'खूबसूरत विज्ञापन के जरिए हिंदू-मुस्लिम एकता को उजागर करने के लिए हिंदुत्व के कट्टर लोगों ने तनिष्क ज्वैलरी का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।'

शशि थरूर बोले-भारत को बायकॉट करो
शशि थरूर ने आगे लिखा, 'अगर हिंदू-मुस्लिम 'एकत्वम' (एकता) हिंदुत्व के कट्टर लोगों को कुछ ज्यादा ही परेशान करती है तो वो दुनिया के सबसे पुराने हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक भारत का भी बायकॉट क्यों नहीं करते हैं?' शशि थरूर के इस ट्वीट पर भी कई लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ यूजर्स ने शशि थरूर के विचारों की प्रशंसा की है तो कुछ ने उन्हीं पर निशाना साधा है।

विज्ञापन पर क्यों मचा है बवाल?
तनिष्क के विज्ञापन में देखा जा सकता है कि गर्भवती महिला की गोदभराई यानि बेबी शावर (Baby Shower) का फंक्शन एक मुस्लिम परिवार में किया जा रहा है। वीडियो में मुस्लिम फैमली हिंदू रीति रिवाज से अपनी बहू की गोदभराई की रस्मों को पूरा कर रही है। इस विज्ञापन के माध्यम से तनिष्क ने हिंदू-मुस्लिम परिवार को एकजुट दिखाने की कोशिश की है। हालांकि तनिष्क की यह कोशिश कई लोगों को पसंद नहीं आई। यूजर्स के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर #BoycottTanishq ट्रेंड करने लगा है।
यह भी पढ़ें: BoycottTanishq: तनिष्क के विज्ञापन को देख फूटा लोगों का गुस्सा, हटाना पड़ा वीडियो
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications