तमिलनाडु: पानी को लेकर बदतर हुए हालात, पानी भरने से रोका तो कर दी युवक की हत्या

नई दिल्ली। आज के समय में देश की सबसे बड़ी परेशानियों में से एक पानी की कमी है। लेकिन धीरे धीर ये हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसका अंदाजा इस चीज से लगाया जा सकता है कि हाल ही में तमिलनाडू के त्रिची में पानी को लेकर हुए झगड़े में एक 33 साल के युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। मृत शख्स एक पानी का टैंक ऑपरेट करता है। उसे एक परिवार के 4 लोगों ने पीटकर मार दिया। उसकी गलती ये थी उसने परिवार के लोगों को बड़े प्लास्टिक कंटेनर में सार्वजनिक टंकी से पानी भरने से मना किया था।

tamil nadu: man killed for water near a public tap

फिलहाल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत शख्स का नाम डी आनंद बाबू है जो कि थंजावुर के विलार साउथ कॉलोनी में रहता था। वहीं आरोपी 48 साल का कुमार अपनी 3 बेटों के साथ पास की टंकी से एक बड़े प्लास्टिक बैरल में पानी भर रहा था।

आनंद बाबू ने ये देखा तो कहा कि इतना अधिक पानी मत ले जाओ बाकियों को भी तो चाहिए। इसके बाद दोनों के बीच खतरनाक बहस छिड़ गई। झगड़े के बीच में आए कुमार के 19, 21 और 22 साल के बेटों ने आनंद पर हमला कर दिया। और इतनी बुरी तरह उनपर वार किया कि उसकी मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- केरल से तमिलनाडु-कर्नाटक पहुंच सकता है निपाह वायरस, अलर्ट जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+