Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tahawwur Rana: 'सिर्फ 26/11 पर चलेगा केस, न बदल सकते ट्रायल, न देश', तहव्वुर के प्रत्यर्पण की शर्तें क्या?

Tahawwur Rana Extradition: 'न्याय भले देर से मिले, लेकिन जब मिलता है - तो उसकी गूंज सीमाओं से परे जाती है।' 16 साल 4 महीने बाद, आखिरकार भारत ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Attack) के एक बड़े सह-साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Hussain Rana) की गर्दन दबोच ली। ये सिर्फ एक कानूनी जीत नहीं, बल्कि उन 166 बेगुनाहों की चीखों का जवाब है, जिन्हें उस रात मौत ने बेमोल लील लिया था। भारत के खर्चे पर अमेरिकी गल्फस्ट्रीम G550 विमान से दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरा गया।

अभी राणा 18 दिन की NIA कस्टडी में है। लेकिन यह सिर्फ एक बड़ी कामयाबी नहीं, बल्कि एक कानूनी चुनौती भी है। भारत और अमेरिका के बीच 1997 में हुई प्रत्यर्पण संधि के तहत राणा को कुछ बेहद सख्त शर्तों पर भारत को सौंपा गया है। इन शर्तों का पालन करना भारत के लिए जरूरी है, नहीं तो अंतरराष्ट्रीय भरोसे और कानूनी साख पर सवाल खड़े हो सकते हैं। आइए जानते हैं...

Tahawwur Rana Extradition

1. केवल 26/11 केस में चलेगा मुकदमा

इस संधि का सबसे अहम नियम है 'Rule of Specialty' यानी विशेषता का नियम। इसका मतलब है कि भारत राणा पर सिर्फ उसी अपराध के लिए मुकदमा चला सकता है, जिसके लिए उसका प्रत्यर्पण किया गया है - यानी 26/11 मुंबई हमला। अगर भारत को राणा पर किसी और अपराध में केस चलाना है, तो उसे फिर से अमेरिका की अनुमति लेनी होगी।

2. किसी तीसरे देश को नहीं सौंप सकते

राणा को अब भारत किसी और देश को नहीं सौंप सकता, जब तक अमेरिका से इसकी साफ मंजूरी न मिल जाए। यानी अगर भविष्य में कोई और देश राणा को लेकर क्लेम करता है, तो भारत अकेले निर्णय नहीं ले सकेगा।

3. निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार

राणा को भारत में फुल फेयर ट्रायल मिलेगा। भारत को यह सुनिश्च‍ित करना होगा कि राणा के साथ किसी भी तरह का भेदभाव, मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न, या गैरकानूनी दबाव न हो। इसलिए, राणा के पक्ष में दलीलें पेश करने के लिए वकील पीयूष सचदेवा सुनवाई में शामिल रहेंगे। यह भारत के न्यायिक तंत्र और अंतरराष्ट्रीय कानूनों दोनों के लिए अहम जिम्मेदारी है।

4. खर्च का बोझ भारत पर

प्रत्यर्पण प्रक्रिया सस्ती नहीं होती। संधि के मुताबिक, आमतौर पर जो देश आरोपी को मंगा रहा है - इस मामले में भारत, वह पूरा खर्च उठाता है। इसमें शामिल है -

  • कानूनी प्रक्रिया का खर्च
  • सुरक्षा
  • ट्रांसपोर्ट
  • मेडिकल और कस्टडी व्यवस्थाएं

5. भारत को अपने कानूनों का सख्ती से पालन करना होगा

भारत को Extradition Act, 1962 और संधि के अनुच्छेदों के तहत ही राणा के साथ व्यवहार करना होगा। कोई भी गलती या नियम तोड़ना, भारत की अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा सकता है।

भारत के लिए क्या चुनौती है?

भारत को न सिर्फ राणा से पूरी जांच में सहयोग लेना है, बल्कि यह भी ध्यान रखना है कि वह किसी भी संवैधानिक या कानूनी गलती से बचे।

अमेरिका में गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण की लड़ाई

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की पूरी टाइमलाइन...

  • 2009: अमेरिका में गिरफ्तारी हुई।
  • 2013: हेडली ने राणा का नाम लिया, पर राणा को भारत को सौंपना आसान नहीं था।
  • 2020 में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हुई, और 2023 में अमेरिकी अदालत ने मंजूरी दी।
  • अगस्त 2024: अमेरिकी कोर्ट ने प्रत्यर्पण आदेश बरकरार रखा
  • नवंबर 2024: राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील की
  • जनवरी 2025: अपील खारिज
  • मार्च 2025: आपातकालीन याचिका भी ठुकराई गई
  • 7 अप्रैल 2025: सुप्रीम कोर्ट की आखिरी याचिका खारिज - भारत को हरी झंडी
  • 10 अप्रैल 2025: तकरीबन शाम 6:15 बजे राणा भारत अमेरिकी गल्फस्ट्रीम G550 विमान से लाया गया, दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरा।
  • 10 अप्रैल 2025: देर रात NIA को 18 दिन की राणा की कस्टडी मिली। राणा को सीधे दिल्‍ली में NIA हेडक्वार्टर ले जाया गया।


🔴 राणा पर लगे आरोप (NIA के अनुसार)

भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत...

  • धारा 120-B - आपराधिक साज़िश
  • धारा 121 - भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना
  • धारा 121-A - युद्ध छेड़ने की साजिश
  • धारा 302 - हत्या
  • धारा 468 - जालसाजी
  • धारा 471 - जाली दस्तावेज़ों का उपयोग

UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) के तहत...

  • धारा 18 - आतंकवादी साजिश
  • धारा 20 - आतंकवादी संगठन से जुड़ाव

प्रत्यर्पण में अमेरिका की भूमिका? क्या राणा की फांसी पर रोक?

अमेरिका ने राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी क्योंकि जिन अपराधों के लिए भारत में केस है, वे अमेरिका में भी संज्ञेय और गंभीर अपराध माने जाते हैं। अमेरिका ने मौत की सजा को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई, यानी भारत को कोई प्रतिबंधात्मक शर्तें नहीं दी गईं, जो आम तौर पर प्रत्यर्पण मामलों में होती हैं।

भारत सरकार की गारंटी:

भारत ने अमेरिका को आश्वासन दिया है कि:राणा को हिरासत में पूरी सुरक्षा दी जाएगी। कोई यातना या अमानवीय व्यवहार नहीं किया जाएगा। बता दें कि 2005 में जब अबू सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था, तब भारत ने मृत्युदंड न देने की गारंटी दी थी। राणा के मामले में ऐसी कोई गारंटी नहीं दी गई, जो इसे और अधिक गंभीर और विशेष बनाता है।

Who is Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा कौन है?

कनाडा में जन्मा, अमेरिका में रहने वाला और पाकिस्तानी आर्मी का पूर्व डॉक्टर - राणा को अपने दोस्त डेविड कोलमैन हेडली की मदद से भारत के खिलाफ आतंक की साजिश रचने का दोषी पाया गया। हेडली ने खुद अपने बयान में राणा का नाम लिया था - जिसने उसे विजिट वीज़ा दिलवाया, योजनाओं में शामिल रहा और जानबूझकर भारत को नुकसान पहुँचाने का षड्यंत्र रचा।

तहव्वुर राणा का भारत आना एक बड़ी कूटनीतिक जीत जरूर है, लेकिन इसके साथ भारत पर कानूनी ईमानदारी और अंतरराष्ट्रीय भरोसे की भी कसौटी लग चुकी है। अब देखना यह है कि भारत कैसे इन शर्तों के दायरे में रहकर सच सामने लाता है, और क्या राणा से ISI, लश्कर और 26/11 हमले की परतें पूरी तरह खोली जा सकेंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+