T20 WC 2021: 'मारो मुझे मारो' कहने वाले फैन मोमिन की वापसी, कहा- 'PAK को जीतना ही पड़ेगा'

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। टी20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैच खेला जाना है। इस मैच को लेकर दोनों तरफ के फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं तो वहीं इस बीच 'मुझे मारो, मुझे मारो ' वीडियो से चर्चा में आए पाकिस्तान के फैन मोमिन साकिब एक बार फिर से चर्चित हो गए हैं। उन्होंने अपना एक नया वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो बहुत ही इमोशनल होकर कह रहे हैं कि 'पाकिस्तान को भारत को हराना ही पड़ेगा।'

'क्या आप तैयार हैं?

'क्या आप तैयार हैं?

हर बार की तरह इस बार भी मोमिन का वीडियो काफी दिलचस्प है और इसी वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने वीडियो में मोमिन कह रहे हैं कि 'क्या आप तैयार हैं? जज्बात से भरे हुए भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए, दो ही तो मैच हैं एक भारत और पाकिस्तान का और दूसरा आमिर खान का लगान मूवी वाला, वो दिन जो आपकी सांसें रोक दें इंसान को वहीं याद रहते हैं और इस महीने की 24 तारीख को वहीं होने वाला है।'

'पाकिस्तान के लिए जीतना बहुत जरूरी है यार'

'पाकिस्तान के लिए जीतना बहुत जरूरी है यार'

मोमिन आगे भावुक अंदाज में कहते हैं कि' खुदा की कसम, लगता है कि साल 2019 वाला मैच कल हुआ था,वक्त का पता ही नहीं चला, ये मैच पाकिस्तान के लिए जीतना बहुत जरूरी है यार।'

भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था...

भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था...

गौरतलब है कि साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था। इसके बाद मोमिन साकिब ने अपना एक वीडियो ' 'मुझे मारो, मुझे मारो ' सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो कि काफी वायरल हो गया था और मोमिन इसके बाद रातों रात स्टार बन गए थे। आज भी ये वीडियो काफी देखा जाता है और इस पर बहुत सारे मीम्स बनते हैं। आपको बता दें कि मोमिन ब्रिटेन में रहते हैं।

24 अक्टूबर को महा मुकाबला

24 अक्टूबर को महा मुकाबला

मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2021 का मैच का 24 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा। जो कि दोनों टीमों का टूर्नामेंट में भी पहला मैच होगा।भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडो-पाक के बीच ये मुकाबला इंडियन समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसके लिए टॉस शाम 7 बजे होगा। इंडिया-पाकिस्तान को ग्रुप-2 में रखा गया है, जिसमें न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की भी टीमें शामिल हैं।

यहां देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+