केजरीवाल सरकार को MCD चुनाव से पहले योगेंद्र यादव ने दी बड़ी चुनौती
योगेंद्र यादव ने कहा कि अगर AAP सरकार 50 फीसदी सीटें नहीं जीत पाई तो केजरीवाल सरकार से इस्तीफा दें और जनता को नई सरकार बनाने दें।
नई दिल्ली। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नगर निगम (MCD) चुनाव में 50 फीसदी सीटें जीतने या फिर सरकार से इस्तीफा देने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में वाकई काम किया है तो उन्हें एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज करनी चाहिए।

'आधी सीटें भी ले आए तो छोड़ देंगे मांग'
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की ओर से बनाए गए नए राजनीतिक दल की पहली रैली 'हिसाब दो, जवाब दो' को संबोधित करते हुए रविवार को रामलीला मैदान में उन्होंने कहा कि AAP सरकार अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है और यही वो समय है जब उसे अपना राइट टु रीकॉल का वादा पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं आम आदमी पार्टी सरकार को चुनौती देता हूं आप विधानसभा चुनाव में 272 में से 250 वार्डों में जीत दर्ज कर चुके हैं, आने वाले नगर निगम चुनाव में अगर उनमें से आप 136 पर भी जीत दर्ज कर लेते हैं तो हम 'राइट टु रीकॉल' की अपनी मांग छोड़ देंगे। लेकिन अगर आप फेल हुए तो सरकार से इस्तीफा दीजिए और जनता को नई सरकार बनाने दीजिए। मैं आपसे वही मांग कर रहा हूं जो आप कभी रामलीला मैदान से करते थे।' READ ALSO: व्यापमं घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रद्द होगा 500 मेडिकल छात्रों का एडमिशन
'तीन स्तरीय शासन के बावजूद हालत खराब'
योगेंद्र यादव ने दिल्ली के नगर निगम चुनाव में सभी 272 सीटों से उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। चुनाव अभियान की घोषणा करते हुए उन्होंने केंद्र, दिल्ली सरकार और एमसीडी पर राष्ट्रीय राजधानी का हाल बेहाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तीन स्तरीय शासन होने के बावजूद हालात बदतर हो रहे हैं। पार्टी ने केंद्र, दिल्ली सरकार और तीनों एमसीडी के खिलाफ अविश्वास मत पास किया। READ ALSO: PAN कार्ड की वजह से बढ़ सकती है आपकी भी मुश्किलें
'AAP सरकार इन सारे मुद्दों में हुई फेल'
पार्टी नेता प्रशांत भूषण ने कहा, 'AAP सरकार ने अपना वादा नहीं पूरा किया। चाहे वह भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का वादा हो या वीआईपी कल्चर खत्म करना, मजबूत लोकपाल, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना, नौकरी देना, ये तमाम वो विषय हैं जहां आम आदमी पार्टी की सरकार फेल रही है।' आम आदमी पार्टी से बागी हुए विधायक पंकज पुष्कर ने कहा कि आने वाले चुनाव किसी पार्टी या नेता के नहीं, यह जनता, उनके मुद्दे और उनके स्वराज का चुनाव होगा।












Click it and Unblock the Notifications